{"_id":"18433c56d03e685c45b62bda639ccaa5","slug":"salman-hasn-t-seen-shah-rukh-s-fan-teaser-but-knows-it-s-superb-hindi-news","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"बिना टीजर देखे ही बोले सलमान खान, शानदार है","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
बिना टीजर देखे ही बोले सलमान खान, शानदार है
Updated Mon, 13 Jul 2015 08:42 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हाल ही में शाहरुख की आने वाली फिल्म 'फैन' का टीजर रिलीज हुआ है। इसको काफी देखा भी गया है। मगर सलमान खान ने अब तक फिल्म 'फैन' का टीजर नहीं देखा है, जो तेजी से इंटरनेट पर वायरल हो चुका है। हालांकि उन्हें इस बात का यकीन है कि यह अच्छा ही होगा।
विज्ञापन
सलमान खान, अनुपम खेर के प्ले 'मेरा वो मतलब नहीं था' के शो को देखने आए थे। तभी उनसे शाहरुख खान की फिल्म 'फैन' का टीजर देखने को लेकर सवाल पूछा गया तो उन्होंने कहा, 'नहीं, मगर मैं जाकर टीजर देखूंगा। हालांकि बिना टीजर देखे भी मैं जानता हूं कि यह अच्छा होगा।
विज्ञापन
हाल ही में शाहरुख और सलमान की दोस्ती की खबरे आ रही हैं ऐसे में दोनों ही सितारों से एक-दूसरे को लकेर काफी सवाल किए जा रहे है। सलमान की फिल्म 'बजरंगी भाईजान' का टीजर भी शाहरुख खान ने अपने ट्विटर पर शेयर किया था।
विज्ञापन
'सुल्तान' से आगे निकला शाहरुख का 'फैन'
पिछले दिनों अगले साल ईद पर रिलीज की घोषणा के साथ सलमान की फिल्म 'सुल्तान' का टीजर लांच किया गया था। सलमान खान की फिल्म 'सुल्तान' के मुकाबले शाहरुख की 'फैन' का टीजर ज्यादा हिट हो गया है।
नौ जुलाई को रिलीज हुए 'फैन' के टीजर को दो दिनों के भीतर 17 लाख से ज्यादा लोगों ने देख लिया, जबकि 23 जून को रिलीज हुए 'सुल्तान' के टीजर को अब तक 12 लाख लोगों ने ही देखा है।
सलमान खान इस समय अपनी आने वाली फिल्म 'बजरंगी भाईजान के प्रमोशन में व्यस्त हैं। जबकि उनकी सुल्तान अगले साल ईद पर आएगी। शाहरुख की 'फैन' अगले साल 15 अप्रैल को रिलीज होगी।