फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Salman celebrated his birthday

एक दिन पहले ही सलमान ने मनाया अपना जन्मदिन

Sun, 28 Dec 2014 09:20 AM IST
Updated Sun, 28 Dec 2014 09:20 AM IST
विज्ञापन
Salman celebrated his birthday

बॉलीवुड में सबसे आगे रहने वाले सलमान खान, अपना जन्मदिन मनाने में भी एक कदम हैं। उन्होंने अपना जन्मदिन 27 दिसम्बर की बजाए 26 दिसम्बर की रात में ही जबरदस्त एंज्वाय करते हुए मनाया।

विज्ञापन


इसके लिए उन्होंने अपने पनवेल फार्म हाएस पर जन्मदिन की एक खास पार्टी का इंतजाम किया। यह पार्टी सलमान के जल्मदिन से एक दिन पहले रखी गई थी।

इस पार्टी में उनकी फैमिली के अलावा बॉलीवुड के स्टार्स भी मौजूद रहे। वहीं फिल्म इंडस्ट्री के निर्माता-निर्देशकों के साथ-साथ इस पार्टी में उनके करीबियों ने पूरी रात एन्ज्वाय किया।

विज्ञापन

अपने जन्मदिन पर सोशल साइटों में छाये सलमान

Salman celebrated his birthday

सलमान अपने जन्मदिन पर सभी सोशल साइटों पर छाए हुए हैं। वहीं स्टार्स ने उन्हें उनके जन्म‌दिन पर बधाई देते हुए सोशल साइटों पर अपने-अपने पोस्ट किए हैं।

बधाई देने वालों में प्रीती जिंटा, सोनाक्षी सिन्हा, जैकलीन फर्नाडीज सहित हिन्दी सिने जगत की कई हस्तियां शामिल हैं। इन फिल्मी हस्तियों ने दबंग खान को ट्विटर पर भी बधाई दी।

सलमान के फार्म हाउस पर उमड़ पड़ा बॉलीवुड

Salman celebrated his birthday

सलमान की पार्टी में पहुंचने वालों में लगभग उनके करीबी माने जाने वाले सभी स्टार्स रहे। वहीं कई नई चेहरे भी इस मौके पर नजर आए।

बर्थ-डे पार्टी में सुरवीन चावला, स्नेहा उलाल, अजय देवगन, दीपशिखा नागपाल, महेश मांजरेकर, हुमा कुरैशी, रितेश देशमुख, गौहर खान, राहुल देव, मुग्धा गोडसे, आर्य बब्बर के साथ कई सेलेब्स शामिल हुए। वहीं पार्टी में सुनील शेट्टी, सोहा अली खान व चंकी पांडे आदि भी पहुंचे। कुणाल खेमू व अमृता अरोड़ा खान भी नजर आए।

विज्ञापन

सलमान की जन्मदिन पार्टी में कटा स्पेशल केक

Salman celebrated his birthday

सलमान के जन्मदिन के लिए उनकी दोनों बहनों अलवीरा और अर्पिता ने खास केक तैयार करवाया था। केक स्ट्रॉबेरी से सजा हुआ था, जिस पर 'हैप्पी बर्थ डे भाई' लिखा हुआ था।

वहीं पार्टी में सलमान के पिता सलीम खान के अलावा उनके दोनों बहनोई भी मेजबानी करते दिखे। वहीं पार्टी की पूरी जिम्मेदारी अरबाज और सोहेल के कंधों पर रही। इस मौके पर पार्टी में शामिल हुए लोगों ने सलमान संग फोटो भी खिंचाई। वहीं सभी सेलिब्रिटीज ने रात भर एंज्वाय करते रहे।

जन्मदिन पार्टी में पहुंची कई प्रेमिकाएं

Salman celebrated his birthday

सलमान खान की जन्मदिन पार्टी में बॉलीवुड सेलिब्रिटीज के अलावा उनकी कई प्रमिकाएं भी पहुंची। पार्टी में एश्वर्या की हमशक्ल स्नेहा उलाल भी नजर आईं तो बिग बॉस के कारण उनके करीब आईं एली अवरम भी एंज्वाय करती दिखीं।

वहीं इस पार्टी की खास बात यह भी रही कि शाहरुख खान भले ही इस पार्टी में नहीं दिखे लेकिन उनके करीबी जरुर इस पार्टी में नजर आए। यानी प्रियंका चोपड़ा और करन जौहर इस पार्टी में जम कर मस्ती करते नजर आए।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed