{"_id":"2e2fbb8a-ad61-11e2-93d9-d4ae52bc57c2","slug":"salman-and-sanjay-real-life-in-film-munnabhai-sallubhai","type":"story","status":"publish","title_hn":"'मुन्नाभाई सल्लूभाई' में दिखेगी सलमान और संजय की जिंदगी","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
'मुन्नाभाई सल्लूभाई' में दिखेगी सलमान और संजय की जिंदगी
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
Updated Thu, 25 Apr 2013 10:02 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संजय दत्त और सलमान खान से जुड़े विवादों और उनसे जुड़े अनछुए पहलुओं को लेकर इंडियन फिल्म फैटरनिटी फिल्म बनाने जा रहा है। फिल्म 'रॉकस्टार' को लिखने वाले मुअज्जम बेग ने यह डॉक्युड्रामा लिखा है।
विज्ञापन
संजय दत्त और सलमान खान की जिंदगी पर बनने वाली इस फिल्म का नाम 'मुन्नभाई सल्लूभाई' होगा। यह फिल्म सलमान खान के जन्मदिन 27 दिसंबर को रिलीज होगी।
मुअज्जम बेग ने बताया कि फिल्म बनाने का मकसद दोनों स्टार के उन पहलुओं को सामने लाना है, जिसे लोगों ने सुना ही नहीं है। उन्होंने कहा, ‘उनकी बुरी आदतों, घटनाओं और सजा के बारे में सभी जानते हैं, लेकिन ऐसी घटनाएं भी उनके जीवन से जुड़ी हैं, जिन्हें कम लोग जानते हैं।
विज्ञापन
फिल्म सच्ची घटनाओं पर आधारित होगी और कुछ भी फिक्शन नहीं होगा। उन्होंने कहा कि हालांकि मैं न तो सलमान से मिला हूं और न ही संजय से।
संजय दत्त की सजा के सवाल पर मुअज्जम बेग का कहना है कि समाज में उनके योगदान और पारिवारिक पृष्ठभूमि को ध्यान में रखते हुए उन्हें माफी मिलनी चाहिए।
क्या वह संजय और सलमान के फेवर में माहौल बनाने के लिए फिल्म बना रहे हैं, इस सवाल के जवाब में उन्होंने कहा,‘नहीं, मैं सिर्फ इस फिल्म से दोनों अभिनेताओं की उन कहानियों को आपके सामने लाऊंगा, जो सौ फीसदी सच हैं।’
विज्ञापन