फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   sajid nadiadwala sign nitesh tiwari for his next film

'छिछोरे' की कामयाबी के बाद साजिद ने फिर मिलाया नितेश तिवारी से हाथ, शुरू की नई फिल्म की तैयारी

Wed, 11 Sep 2019 10:31 AM IST
भावना शर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, मुंबई
एंटरटेनमेंट डेस्क, मुंबई Published by: भावना शर्मा Updated Wed, 11 Sep 2019 10:31 AM IST
विज्ञापन
sajid nadiadwala sign nitesh tiwari for his next film
nitesh tiwari - फोटो : social media
पिछले हफ्ते रिलीज हुई कॉमेडी ड्रामा फिल्म 'छिछोरे' को दर्शकों से अच्छी प्रतिक्रिया मिल रही है। फिल्म ने अब तक करीब 50 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है। इस सफलता के बाद फिल्म के निर्माता साजिद नाडियाडवाला और निर्देशक नितेश तिवारी ने एक और फिल्म के लिए हाथ मिलाया है। 
विज्ञापन


 सुपर 30 के निर्माता और दंगल के निर्देशक का साथ काम करने का शानदार अनुभव रहा है इसलिए दोनों फिर एक बार एक साथ फिल्म बनाने का मन बना चुके हैं। दोनों  के बीच आने वाले छह महीनों में कुछ मुलाकातें होंगी। इस दौरान वे फिल्म की लीड, सपोर्टिंग कॉस्ट, शूट लोकेशन और म्यूजिक डायरेक्टर के बारे में फैसला करेंगे।
विज्ञापन


फिर एक बार साथ काम करने को लेकर साजिद ने कहा, मैंने दंगल से भी पहले नितेश का काम देखा था और उन्हें अप्रोच किया था कि अगर उनके पास कोई स्क्रिप्ट हो तो हम उसपर काम कर सकते हैं। वह काफी प्रतिभावान हैं। वह अपनी सोच को लेकर बहुत साफ होते हैं। उन्हें पता होता है कि उन्हें क्या करना है और कैसे करवाना है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं साथ काम करने को लेकर नितेश ने कहा, साजिद सर के बारे में सबसे अच्छी चीज है कि वह अपने दर्शकों को समझते हैं इसलिए वह उन्हें ऐसे कंटेंट की भरमार देने में कामयाब हो पाते हैं जो एक दूसरे से एकदम अलग होता है। दूसरे निर्माताओं को भी यही करना चाहिए। उन्होंने आगे कहा, साजिद सर ने मुझसे कहा कि मैं सिर्फ अपनी सोच का पीछा करूं बाकी सब उनपर छोड़ दूं। यह मुझे अपने काम में ध्यान लगाने में मदद करता है। 


चार दिन में 'छिछोरे' का कलेक्शन 50 करोड़ के पार, प्रभास की 'साहो' ने अब तक जुटाए इतने करोड़
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed