Rajinikanth: साजिद नाडियाडवाला की अगली फिल्म में नजर आएंगे रजनीकांत! निर्देशक ने तस्वीर साझा कर दिए संकेत
इस तस्वीर के सामने आने के बाद दर्शकों के बीच जबर्दस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। हालंकि, दोनों ने अभी तक किसी फिल्म को लेकर खुलकर बात नहीं की है।
विस्तार
साउथ सुपरस्टार रजनीकांत जल्द ही फिल्म 'वेट्टैयन' में नजर आने वाले हैं। फैंस को इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार है। इसके अलावा अब अभिनेता के एक और फिल्म से जुड़ने की खबर सामने आ रही है। रजनीकांत जल्द ही साजिद नाडियाडवाला के साथ किसी फिल्म में काम करते हुए नजर आएंगे। फिल्म निर्माता और निर्देशक साजिद नाडियाडवाला ने हाल ही में सुपरस्टार के साथ काम करने के संकेत दिए हैं।
रजनीकांत के साथ साजिद ने साझा की तस्वीर
साजिद नाडियाडवाला ने हाल ही में एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर रजनीकांत के साथ एक फिल्म साझा की है। साजिद ने तस्वीर साझा कर लिखा, 'महान रजनीकांत सर के साथ सहयोग करना एक सच्चा सम्मान है, जैसे-जैसे हम अपनी इस यात्रा पर आगे निकलने की तैयारी कर रहे हैं, उत्सुकता बढ़ती जा रही है।' इसके अलावा उनकी टीम ने अपने एक बयान में कहा, 'यह प्रतिष्ठित सुपरस्टार रजनीकांत के साथ एक बड़ा सहयोग है। इन दोनों दिग्गजों के एक साथ आने की संभावना और उत्सुकता जा रही है।'
It's a true honour to collaborate with the legendary @rajinikanth Sir! Anticipation mounts as we prepare to embark on this unforgettable journey together!
विज्ञापन विज्ञापन
- #SajidNadiadwala @WardaNadiadwala pic.twitter.com/pRtoBtTINs— Nadiadwala Grandson (@NGEMovies) February 27, 2024
दोनों के सहयोग को लेकर फैंस उत्साहित
फैंस साजिद के पोस्ट पर कमेंट कर दोनों को उनके सहयोग और आने वाले प्रोजेक्ट्स के लिए बधाई दे रहे हैं। साथ ही इस बात के कयास लगाए जा रहे हैं कि निर्देशक की अगली फिल्म में रजनीकांत अभिनय करते हुए नजर आएंगे। इस खबर के सामने आने के बाद दर्शकों के बीच जबर्दस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। हालंकि, दोनों ने अभी तक किसी फिल्म या फिर अपने प्रोजक्ट को लेकर खुलकर बात नहीं की है।
प्रेग्नेंट हैं सिद्धू मूसेवाला की मां? घर में गूंजेगी किलकारी
हाल ही में 'लाल सलाम' में नजर आए रजनीकांत
रजनीकांत के वर्कफ्रंट की बात करें तो वह हाल ही में फिल्म 'लाल सलाम' में नजर आए हैं। 9 फरवरी को रिलीज हुई इस फिल्म में सपरस्टार ने कैमियो की भूमिका में दिखाई दिए। यह एक एक स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्म है, जिसमें विष्णु विशाल और विक्रांत अहम किरदार में नजर आए हैं। इसका निर्देशन रजनीकांत की बेटी ऐश्वर्या रजनीकांत ने किया है। वहीं, साजिद नाडियाडवाला की बात करें तो उन्होंने बॉलीवुड को 'किक', 'हाउसफुल सीरीज', 'जुड़वा 2' जैसी कई ब्लॉकबस्टर फिल्में दी हैं। इसके अलावा जल्द ही उनकी फिल्म 'चंदू चैंपियन' और 'हाउसफुल 5' रिलीज होगी।
Triptii Dimri: 'एनिमल' की सफलता से चमकी तृप्ति की किस्मत, आईएमडीबी की लोकप्रियता की सूची में लगातार अव्वल