{"_id":"5bc07353bdec22693e5a2f60","slug":"sajid-khan-accused-of-sexual-harrasment-me-too-movement-profile","type":"story","status":"publish","title_hn":"#MeToo: साजिद खान को छोड़नी पड़ी फिल्म, 'डरना जरूरी है' से बॉलीवुड में किया था डेब्यू","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
#MeToo: साजिद खान को छोड़नी पड़ी फिल्म, 'डरना जरूरी है' से बॉलीवुड में किया था डेब्यू
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Fri, 12 Oct 2018 03:41 PM IST
विज्ञापन
साजिद खान
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तनुश्री दत्ता ने नाना पाटेकर पर यौन शोषण का आरोप क्या लगाया। बॉलीवुड की कई हस्तियों के नाम सामने आने लगे हैं। अब इस लिस्ट में एक और नाम जुड़ गया है डायरेक्टर साजिद खान। उन पर तीन महिलाओं ने यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया है। साजिद खान की असिस्टेंट रहीं एक्ट्रेस सलोनी चोपड़ा ने बताया कि वो उनकी बदतमीजी से परेशान हो गई थीं। बाद में उन्होंने साजिद खान का साथ छोड़ दिया। वहीं एक्ट्रेस रेचल वाइट और जर्नलिस्ट करिश्मा उपाध्याय ने भी लंबा चौड़ा पोस्ट करके मी टू स्टोरी बताई।
साजिद खान कोरियोग्राफर और डायरेक्टर फराह खान के छोटे भाई हैं। वो फरहान अख्तर के मौसेरे भाई लगते हैं। जावेद अख्तर की पहली पत्नी डेजी ईरानी साजिद की मां मेनका की बहन थीं। साजिद ने साल 2006 में डरना जरूरी है से डायरेक्शन में डेब्यू किया। हाउसफुल सीरीज साजिद खान ने ही डायरेक्ट की है। वो अभी हाउसफुल 4 की शूटिंग कर रहे थे। आरोप लगने के बाद उन्हें फिल्म से हटा दिया गया।
विज्ञापन
मीडिया को जारी किए गए एक बयान में साजिद खान ने कहा कि 'मेरे ऊपर यौन शोषण का आरोप लगा है जिसके बाद मेरे परिवार, मेरे प्रोड्यूसर और हाउसफुल 4 के स्टारकास्ट पर दबाव है। मैं इन सभी की जिम्मेदारी लेते हुए फिलहाल फिल्म को छोड़ रहा हूं। सच सामने आएगा। मैं मीडिया से रिक्वेस्ट करता हूं कि सच सामने आने से पहले जज नहीं करें।' वहीं फिल्म में काम कर रहे अक्षय कुमार ने भी प्रोड्यूसर्स से रिक्वेस्ट की थी कि शूट कैंसिल कर दी जाए।

— Sajid Khan (@SimplySajidK) October 12, 2018