फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Saiyaara Fame Actress Aneet Padda Grandfather Passes Away

Aneet padda: करीबी के निधन से बुरी तरह टूटीं ‘सैयारा’ फेम अनीत पड्डा, तस्वीर साझा कर बयां किया दिल का दर्द

Tue, 21 Apr 2026 07:28 AM IST
Poonam Kandari एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Poonam Kandari Updated Tue, 21 Apr 2026 07:28 AM IST
सार

Aneet Padda Grandfather Passes Away : ‘सैयारा’ फिल्म से पॉपुलर हुईं एक्ट्रेस अनीत पड्डा इस वक्त मुश्किल वक्त से गुजर रही हैं। एक्ट्रेस के दादा का निधन हो गया है। अनीत ने सोशल मीडिया पोस्ट करके यह खबर साझा की है। 

विज्ञापन
Saiyaara Fame Actress Aneet Padda Grandfather Passes Away
अनीत पड्डा - फोटो : इंस्टाग्राम@aneetpadda_

विस्तार

एक्ट्रेस अनीत पड्डा ने अपने इंस्टाग्राम पेज पर एक भावुक पोस्ट करते हुए अपने दादा के निधन की जानकारी फैंस को दी है। वह उनके साथ गुजारी गई पुरानी यादों को भी साझा कर रही हैं। 

विज्ञापन


अनीत पड्डा ने दादा संग बिताए दिनों को याद किया 
अनीत पड्डा अपनी पोस्ट में लिखती हैं, ‘आप मेरी जिंदगी का एकमात्र प्यार थे। आप हमसे दूर जा रहे थे, लेकिन आप 'माखन' को नहीं भूले। आपने हमारे प्यार को थामे रखा, तब भी जब आप अपनी यादों को थामे नहीं रख पा रहे थे।’ 
विज्ञापन

अनीत आगे लिखती हैं, ‘मैं साथ बिताए सभी वर्षों को अपने साथ रखूंगी। मैं एक अच्छी इंसान बनूंगी। मैं आपके चुटकुलों को अपने साथ रखूंगी। जब भी मौका मिलेगा, उन्हें दोहराऊंगी। मैं आपकी दयालुता और रोशनी को हर अंधेरे कमरे में ले जाऊंगी। मैं आपकी कहानियों को अपने साथ रखूंगी, उन्हें पूरी दुनिया को सुनाऊंगी। मैं आपके प्यार को अपने साथ रखूंगी। आपने ही मुझे बिना शर्त प्यार करना सिखाया था। मैं आपके प्यार को अपने साथ रखूंगी।’
विज्ञापन
विज्ञापन

पोस्ट के आखिर में अनीत लिखती हैं, ‘आज मैंने आसमान में सबसे चमकीला तारा देखा और मुझे पता चल गया कि आप वहां चले गए हैं। मैं आपसे हमेशा प्यार करती रहूंगी दादू।’

 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Aneet Padda (@aneetpadda_)


 

Saiyaara Fame Actress Aneet Padda Grandfather Passes Away
अनीत पड्डा - फोटो : सोशल मीडिया

करण जौहर और फैंस ने भी दुख जताया 
करण जौहर ने अनीत पड्डा की पोस्ट पर रिएक्शन दिया है, उनके दादा के निधन पर शोक जताया है। अनीत के फैंस भी इस दुखी की घड़ी में उनके साथ हैं। फैंस ने भी अनीत की पोस्ट पर रिएक्शन दिए हैं, उनको पूरा इमोशनल सपोर्ट दिया है। 

अनीत पड्डा करियर फ्रंट पर क्या कर रही हैं?
अनीत पड्डा के करियर फ्रंट की बात करें तो वह ‘सैयारा’ फेम डायरेक्टर मोहित सूरी और एक्टर अहान पांडे के साथ अगली फिल्म कर रही हैं। वहीं मैडॉक की एक फिल्म ‘शक्ति शालिनी’ में भी वह नजर आएंगी। इस तरह ‘सैयारा’ के बाद अनीत पड्डा के पास बड़े फिल्म प्रोजेक्ट्स हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed