Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Saiyaara actor Rajesh Kumar reveals Ahaan Panday Aneet Padda will never nakchadhe stars bcoz They are grounded

Saiyaara: राजेश कुमार ने सैयारा की स्टार कास्ट को लेकर किया खुलासा, बोले- अहान पांडे अनीत पड्डा नकचढ़े स्टार..

Thu, 24 Jul 2025 11:37 AM IST
अंजू बाजपेई एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अंजू बाजपेई Updated Thu, 24 Jul 2025 11:37 AM IST
सार

Ahaan Panday Aneet Padda: सैयारा फिल्म के अभिनेता राजेश कुमार ने मोहित सूरी की फिल्म में अहान पांडे और अनीत पड्डा के साथ काम करने का अपना अनुभव शेयर किया। इसके साथ ही स्टार कास्ट को लेकर खास बात बताई... 
 

विज्ञापन
Saiyaara actor Rajesh Kumar reveals Ahaan Panday Aneet Padda will never nakchadhe stars bcoz They are grounded
राजेश कुमार-अनीत पड्डा और अहान पांडे - फोटो : इंस्टाग्राम@rajeshkumar.official

विस्तार

अभिनेता राजेश कुमार, जो 'साराभाई वर्सेस साराभाई' में रोसेश के किरदार के लिए मशहूर हैं। उन्होंने हाल ही में मोहित सूरी की फिल्म 'सैयारा' में अनीत पड्डा के पिता की भूमिका निभाई है। एक इंटरव्यू में राजेश ने अहान पांडे और अनीत पड्डा के साथ काम करने के अपने अनुभव साझा किए। 
विज्ञापन
Trending Videos

राजेश ने नए अभिनेताओं को लेकर किया खुलासा
गलता इंडिया को दिए एक हालिया साक्षात्कार में राजेश कुमार ने अनीत पड्डा और अहान पांडे कि तारीफ करते हुए कहा कि वे बहुत मेहनती और जमीन से जुड़े हुए हैं। वह दोनों कभी 'नकचढ़े स्टार' नहीं बनेंगे। राजेश ने यह भी बताया कि अहान अपनी पहली फिल्म 'सैयारा' के पहले शॉट के दौरान बहुत घबराए हुए थे। एक सीन में, जहां अहान को राजेश को एक बैग देना था, उन्होंने दूसरे-तीसरे टेक में शानदार प्रदर्शन किया। शॉट के बाद सभी ने तालियां बजाकर उनका हौसला बढ़ाया, जिससे अहान को आत्मविश्वास मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन

अहान ने मांगी राजेश से माफी
राजेश ने आगे कहा कि अहान की स्क्रीन प्रेजेंस और हीरोइज्म कमाल का है। एक बार जब डायरेक्टर मोहित सूरी को मनचाहा शॉट नहीं मिला, तो अहान ने राजेश से माफी मांगी, जो उनके समर्पण को दर्शाता है। राजेश ने अनीत और अहान की परवरिश की तारीफ की और कहा कि दोनों अपनी सफलता को सहजता से लेते हैं। उनके अनुसार, नई पीढ़ी के ज्यादातर कलाकार अच्छी तरह तैयार और मेहनती हैं, जो आने वाले 25-30 साल तक इंडस्ट्री में छाए रहेंगे।
 
विज्ञापन

'सैयारा'
मोहित सूरी की फिल्म 'सैयारा' एक रोमांटिक म्यूजिकल ड्रामा है, जिसे यशराज फिल्म्स ने बनाया है। यह एक संघर्षशील संगीतकार कृष और महत्वाकांक्षी पत्रकार वाणी बत्रा की प्रेम कहानी है। दोनों की जिंदगी में मुश्किलें आती हैं, लेकिन उनका प्यार एक गहरा रिश्ता बनाता है। फिल्म को दर्शकों और समीक्षकों से खूब तारीफ मिली है और इस फिल्म ने सातवें दिन गुरुवार को अभी तक कुल 154.38 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed