फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   saina nehwal biopic shooting is started now and shradha is learning badminton

साइना नेहवाल की बायोपिक की शूटिंग शुरू, श्रद्धा ने सीखीं बैडमिंटन की बारीकियां

Wed, 26 Sep 2018 01:08 PM IST
मनोरंजन डेस्क,अमर उजाला
मनोरंजन डेस्क,अमर उजाला Updated Wed, 26 Sep 2018 01:08 PM IST
विज्ञापन
saina nehwal biopic shooting is started now and shradha is learning badminton
श्रद्धा कपूर

अंतत: दो साल की तैयारियों के बाद श्रद्धा कपूर ने बैडमिंटन चैंपियन साइना नेहवाल की बायोपिक की शूटिंग शुरू कर दी है। बीते सप्ताहांत शूटिंग मुंबई में शुरू हुई। फिल्म का निर्देशन स्टेनली का डिब्बा, हवाहवाई और स्निफ जैसी फिल्मों के निर्देशक अमोल गुप्ते कर रहे हैं। फिल्म के लिए श्रद्धा को दो साल लगा कर बैडमिंटन की बारीकियां सीखनी पड़ीं। 

विज्ञापन


लंबे समय से फ्लॉप फिल्मों के दौर से गुजरने के बाद श्रद्धा को पिछले दिनों स्त्री की सफलता से थोड़ी राहत मिली। हालांकि बीते हफ्ते आई बत्ती गुल मीटर चालू ने एक बार फिर उन्हें पीछे धकेल दिया, जो बॉक्स ऑफिस पर करिश्मा करती नहीं दिख रही। साइना की कहानी श्रद्धा की दूसरी बायोपिक होगी। इससे पहले 2016 में श्रद्धा ने आतंकी और अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम की बहन हसीना पारकर की बायोपिक हसीना का रोल निभाया था। फिल्म फ्लॉप रही थीं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed