सैफ बोले, कैटरीना जैसी गर्लफ्रैंड हो तो फिर क्या कहना
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कैटरीना कैफ बेहद खूबसूरत हैं, इससे तो कोई इंकार नहीं किया जा सकता लेकिन सैफ ने तो कमाल ही कर दिया है, उन्होने जमकर कैटरीना की तारीफों के पुल बांधे हैं। सैफ और कैटरीना 'फैंटम' में साथ-साथ काम कर रहे हैं।
'फैंटम' के ट्रेलर रिलीज के मौके पर सैफ अली खान ने कहा कि उन्होने जितनी भी हीराइनों के साथ काम किया है, उनमें कैटरीना सबसे खूबसूरत और प्यारी हैं। सैफ ने कहा कि उन्हे कैटरीना के साथ काम करने में बहुत मजा आया।
इंडियन एक्सप्रेस की खबर के अनुसार, सैफ ने कहा कि कोई भी शख्स, कैटरीना जिसकी गर्लफ्रेंड या मंगेतर हों वो बहुत ही खुशकिस्मत होगा। सैफ ने कहा कि कोई भी कैटरीना को पसंद करेगा।
'रेस' ने बनाया कैटरीना को सुपरस्टार
सैफ ने कहा कि कैटरीना ने उनके साथ इससे पहले 'रेस' में काम किया था, उन्होने कहा कि इस फिल्म के बाद ही कैटरीना को देश-विदेश में नाम मिला। सैफ ने कहा कि 'रेस' ही वो फिल्म थी जिसमे कैटरीना को बड़ा स्टार बनाया।
सैफ ने कैटरीना की तारीफ करते हुए कहा कि 'वो काफी मेहनती हैं और उनके साथ वक्त गुजारना काफी लगता है। कैटरीना और मैं एक खास तालमेल रखते है जिसकी वजह से दोनों का साथ में काम करना आसान हो जाता है।'
'फैंटम' से सैफ दो साल बाद एक बार फिर एक्शन फिल्मों में वापसी कर रही हैं। इससे पहले वो 'बुलेट राजा' में एक्शन करते दिखे थे। इस पर सैफ ने कहा कि 'फैंटम' बिल्कुल वैसी ही फिल्म है जैसी मैं करना चाहता था।