तो इसलिए मां नहीं बन सकतीं करीना कपूर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शादी के बाद से ही इस बात के कयास लगने शुरू हो गए थे कि करीना कपूर मां बनने वाली हैं। कुछ लोगों ने तो यह तक कहा कि चूंकि वह मां बनने वाली थीं इसलिए ही उन्हें शादी करनी पड़ी। लेकिन यह बात सही नहीं निकली। करीना और सैफ से जब तक उनके बच्चे के बारे में पूंछा जाता रहा है।
नहीं चाहते बच्चा
अब करीना कपूर ने इस रहस्य से पर्दा उठाया है। उन्होंने कहा कि न तो वे और न ही सैफ अभी बच्चा चाहते हैं। हम दोनों ने मिलकर यह तय किया है कि हम अभी बच्चे से दूर रहेंगे। यह हमारा सामूहिक फैसला है। हम बच्चे का फैसला मिलकर लेंगे।
कैरियर पर फोकस
सैफ और करीना दोनों ही प्राथमिकता इन दिनों बच्चा न होकर कैरियर है। इन दोनों को ही पता है कि कुछ समय के बाद कैरियर उनके लिए खत्म सा होता जाएगा। इसलिए वह अपने इस पीक टाइम को कैरियर में देना चाहते हैं।