फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   saif ali khan, soha ali khan

सैफ की बहन ने भी पहन ली बिकनी

Thu, 21 Nov 2013 04:15 PM IST
अमर उजाला मुंबई
अमर उजाला मुंबई Updated Thu, 21 Nov 2013 04:15 PM IST
विज्ञापन
saif ali khan, soha ali khan

अभी तक सौम्य पोशाक में दिखने वाली सैफ अली खान की बहन भी अब बिकनी में नजर आ रही हैं।

विज्ञापन


1960 के दशक में शर्मीला टैगोर ने फिल्म ‘एन इवनिंग इन पेरिस’ में बिकनी पहनी थी और उसके बाद एक पत्रिका के लिए बिकनी फोटो शूट किया था, जिससे उनकी लोकप्रियता रातोंरात नई ऊंचाइयां छूने लगी थी।

अब बारी है उनकी बेटी सोहा अली खान की, जिन्होंने मां के नक्शे-कदम पर चलते हुए आने वाली फिल्म ‘जो बी कारवाल्हो’ के लिए नीले रंग की बिकनी पहनी है। ब्लू सोहा का पसंदीदा रंग है। खास बात यह कि सोहा ने निर्देशक या ड्रेस डिजाइनर की नहीं बल्कि निजी कलेक्शन से अपनी पसंद की टू-पीस बिकनी पहनी है।
विज्ञापन


फिल्म में अरशद वारसी और जावेद जाफरी भी हैं। नौ साल के फिल्मी कैरियर में पहला मौका है जब सोहा पर्दे पर बिकनी में नजर आएंगी। निर्देशक समीर तिवारी की अगले साल तीन जनवरी को रिलीज होने जा रही इस फिल्म में बिकनी पहनने के सवाल पर सोहा कहती हैं, ‘ऐसा नहीं कि मुझे बिकनी पहनने में पहले कोई झिझक थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


मेरी फिल्में देखें तो मुझे ऐसा सीन दिया ही नहीं गया, जिसमें मुझे स्वीमिंग पूल में उतरना हो। समीर ने मेरे सामने चॉइस रखी थी कि चाहूं तो स्विमसूट पहनूं या पर्सनल कलेक्शन में से बिकनी। मुझे पानी से बहुत प्यार है और तैरना खूब पसंद है।

सोहा बताती हैं, ‘वैसे तो बिकनी पहन कर शॉट देने का यह मेरे लिए पहला मौका था, लेकिन मुझे कोई झिझक नहीं थी। थोड़ी सी चिंता थी तो सिर्फ यह कि शॉट खूबसूरती से लिया जाएगा या नहीं। लेकिन मेरे डायरेक्टर समीर का शुक्रिया कि उन्होंने बहुत ही सुंदर ढंग से पूरे सीन को फिल्माया।’ वैसे जहां अन्य हीरोइनों को पर्दे पर बिकनी पहनने के लिए हफ्तों जिम में गुजारना पड़ते हैं, वहीं सोहा के लिए ऐसा कुछ नहीं था क्योंकि वह पहले ही छरहरी हैं।

एक रोचक बात यह है कि फिल्म के बिकनी वाले दृश्य के अलावा सोहा खाकी वर्दी में नजर आएंगी क्योंकि वे यहां एक पुलिस अफसर का किरदार निभा रही हैं! वे गुंडों की जम कर धुनाई करती हैं। फिल्म के पहले ही दृश्य में वह अकेली 20 गुंडों को धूल चटाती दिखेंगी।


दबंगई करने वाली पुलिस बनी सोहा का फिल्म में नाम उनके काम के ठीक विपरीत है। यहां उनका नाम है, शांतिप्रिय फड़नीस। मजेदार बात यह है कि सोहा ने जहां पहली बार पर्दे पर बिकनी पहनी है, वहीं यह पहला मौका है जब वह खाकी में दिखेंगी। बात यहीं खत्म नहीं होती, फिल्म में सोहा का एक कैबरे डांस भी है। सोचने की बात कि सोहा ने अपने फैन्स को सिनेमाघरों में खींचने के लिए कोई कसर बाकी नहीं रखी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed