फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Saif Ali Khan Attack Case: attacker sent to 14 days judicial custody by Bandra Court

Saif Ali Khan Attack Case: 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा गया सैफ हमले का आरोपी, बांद्रा कोर्ट ने दिया आदेश

Wed, 29 Jan 2025 01:01 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Wed, 29 Jan 2025 01:01 PM IST
सार

Saif Ali Khan Attack Case: सैफ अली खान पर उनके मुंबई स्थित घर में चाकू से हमला करने के कथित आरोपी को राहत नहीं मिली है। बांद्रा कोर्ट ने उसे 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा है।
 

विज्ञापन
Saif Ali Khan Attack Case: attacker sent to 14 days judicial custody by Bandra Court
सैफ अली खान - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

सैफ अली खान पर चाकू से हमले की घटना की अलग-अलग पहलुओं से जांच जारी है। इस मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। शहजाद नाम के कथित आरोपी को पहले पुलिस कस्टडी में भेजा गया था। मगर, उसे न्यायिक हिरासत में भेजा गया है। आज बुधवार को बांद्रा कोर्ट ने कथित हमलावर को 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेजा है।

विज्ञापन


यह खबर भी पढ़ें:
Kabir Khan: फिल्ममेकर कबीर खान को मिला 'ब्लैक वारंट' फेम मेकर्स का साथ, जल्द दो फिल्मों पर शुरू करेंगे काम

विज्ञापन

क्या कहा आरोपी के वकील ने?
न्यूज एजेंसी एएनआई के मुताबिक, मुंबई की बांद्रा कोर्ट ने अभिनेता सैफ अली खान पर चाकू घोंपने के मामले में आरोपी को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। आरोपी मोहम्मद शरीफुल इस्लाम शहजाद का प्रतिनिधित्व कर रहे वकील संदीप शेरखाने ने इस पर कहा, 'न्यायिक हिरासत बढ़ा दी गई है, क्योंकि जांच के लिए पुलिस हिरासत देने का कोई आधार नहीं था'।
 

आरोपियों के खिलाफ पर्याप्त साक्ष्य
मजिस्ट्रेट ने कहा कि जांच पूरी हो चुकी है। अब पुलिस कस्टडी की जरूरत नहीं लगती। अगर जांच में कुछ नया आता है तो नए BNSS कानून के तहत बाद में पुलिस कस्टडी मांग सकते हैं। मालूम हो कि इस मामले में पहले सीआईडी की जांच में सामने आया था कि घटनास्थल से मिले फिंगरप्रिंट आरोपी से मेल नहीं खा रहे। हालांकि, बाद में मुंबई पुलिस ने मंगलवार को प्रेस कांफ्रेंस आयोजित की। मामले की ताजा स्थिति और जांच के बारे में जानकारी देते हुए मुंबई पुलिस के अपर आयुक्त (पश्चिम) परमजीत दहिया ने मीडिया से बात करते हुए कहा, 'हमारे पास आरोपियों के खिलाफ पर्याप्त साक्ष्य हैं, जो इस बात की पुष्टि करते हैं कि हम सही आरोपी तक पहुंचे हैं'।

यह खबर भी पढ़ें:
Thandel Movie Trailer: यूट्यूब पर ट्रेंड कर रहा है थंडेल का ट्रेलर, जानें नागा की फिल्म को मिले कितने व्यूज

विज्ञापन

अब तक नहीं सुलझी गुत्थी
अभिनेता सैफ अली खान के मुंबई के बांद्रा स्थित घर में 16 जनवरी की सुबह एक शख्स चोरी के इरादे से घुसा। आया से उसकी कहासुनी हुई। शोर सुनकर सैफ अली खान पहुंचे तो शख्स ने अभिनेता पर चाकू से जानलेवा हमला कर दिया। इस हमले में सैफ की गर्दन, हाथ और रीढ़ की हड्डी के पास कई गंभीर चोट आईं। लीलावती अस्पताल में उनका उपचार चला। फिलहाल एक्टर की तबीयत में सुधार है। हालांकि, चाकू से हमले की मामले की गुत्थी अभी तक नहीं सुलझी है। जांच जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed