फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Director Kabir Khan Start Two New Films With Black Warrant Maker Soon

Kabir Khan: फिल्ममेकर कबीर खान को मिला 'ब्लैक वारंट' फेम मेकर्स का साथ, जल्द दो फिल्मों पर शुरू करेंगे काम

Wed, 29 Jan 2025 01:03 PM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पूनम कंडारी Updated Wed, 29 Jan 2025 01:03 PM IST
सार

कबीर खान ने अपने निर्देशन करियर में अलग-अलग जॉनर की फिल्में बनाई हैं। जल्द ही वह दो नई फीचर फिल्मों पर भी काम शुरू करने वाले हैं। इन फिल्मों की मेकिंग में उन्हें सीरीज ‘ब्लैक वारंट’ बनाने वाले मेकर्स का साथ मिला है। 

विज्ञापन
Director Kabir Khan Start Two New Films With Black Warrant Maker Soon
कबीर खान - फोटो : इंस्टाग्राम

विस्तार

इन दिनों नेटफ्लिक्स पर पुलिस ड्रामा सीरीज ‘ब्लैक वारंट’ को काफी सराहा जा रहा है। इस सीरीज के मेकर्स अप्लॉज एंटरटेनमेंट है। अब अप्लॉज एंटरटेनमेंट बॉलीवुड डायरेक्टर कबीर खान के साथ मिलकर अगले दो फिल्म प्रोजेक्ट्स पर काम करने वाला है। यह दोनों मिलकर इन फिल्मों का सह-निर्माण करेंगे। 

विज्ञापन


डायरेक्टर-क्रिएटिव प्रोडक्शन लीड बनेंगे कबीर 
जिन दो फीचर फिल्मों पर मिलकर ‘ब्लैक वारंट’ के मेकर्स और कबीर खान काम करेंगे, उनमें कबीर खान बतौर डायरेक्टर, क्रिएटिव प्रोडक्शन लीड काम करेंगे। कबीर खान का डायरेक्शन स्टाइल काफी अलग रहा है। वह अपनी फिल्मों में एंटरटेनमेंट के साथ मैसेज देने की कोशिश भी करते हैं। 

विज्ञापन
ये खबर भी पढ़ें: Maha Kumbh 2025: संगम में डुबकी लगाने पहुंचे निर्देशक कबीर खान, बोले- यह मेरे लिए सौभाग्य की बात 
विज्ञापन
विज्ञापन

साझेदारी का मकसद क्या है 
कबीर खान और ‘ब्लैक वारंट’ के मेकर्स के बीच जो साझेदारी हुई है। उसका मकसद ऐसी कहानियों को पर्दे पर लाना है, जो लोगों के दिलों को छू सकें। इस साझेदारी से डायरेक्टर कबीर खान भी काफी खुश हैं। 

ये खबर भी पढ़ें: Kartik Aaryan: अर्जुन लाइफटाइम अवॉर्ड से सम्मानित किए जाएंगे मुरलीकांत पेटकर, कार्तिक आर्यन ने जाहिर की खुशी

कबीर खान ने बनाई हैं ये फिल्में 
कबीर खान ने 2006 में एडवेंचर थ्रिलर फिल्म ‘काबुल एक्सप्रेस’ से अपने डायरेक्शन करियर की शुरुआत की थी। फिर 9/11 हमले के बाद अमेरिका में लोगों के साथ जो रंग-भेद और भेदभाव हुआ, उस पर फिल्म ‘न्यूयॉर्क’ बनाई। इसके अलावा सलमान खान के साथ ‘एक था टाइगर’, ‘बजरंगी भाईजान’ और क्रिकेट फिल्म ‘83’ का डायरेक्शन किया। पिछले साल भारत के पहले पैरालिंपिक गोल्ड मेडलिस्ट विनर मुरलीकांत पेटकर पर आधारित फिल्म ‘चंदू चैंपियन’ भी कबीर खान ने बनाई। इसमें कार्तिक आर्यन ने मुरलीकांत पेटकर का लीड रोल निभाया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed