जानिए, क्या चाहती हैं सैफ की बेटी?
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यहां बात सैफ अली की बेटी सारा खान के कैरियर को लेकर हो रही है। सैफ अली खान का कहना है कि उन्हें मालूम नहीं हैं कि उनकी बेटी सारा फिल्मों में नाम करना चाहती है या नहीं। सारा सैफ अली खान और उनकी पहली पत्नी अमृता सिंह की बेटी है। अमृता से तलाक हो जाने के बाद भी सारा का सैफ के परिवार में आना-जाना बना हुआ है।
मैं दूंगा पूरी आजादी
इन दिनों सैफ की बेटी के फिल्मों में आने की चर्चाएं चल रही हैं। इसी सिलसिले में जब में जब सैफ यह पूंछा गया तो उन्होंने यह जवाब दिया। उन्होंने कहा कि मैं सारा को पूरी आजादी देता हूं और उन पर नियंत्रण नहीं रखता। मुझे लगता है कि सारा को फिल्मों में काम करने में थोड़ी दिलचस्पी है, लेकिन उसे फिल्मों में आना है या नहीं यह उसी का फैसला है।
करीना बनाएंगी उसे फिट
अमरीका में पढ़ाई कर रही है। कोलंबिया से डिग्री लेने के बाद वह अपनी पसंद का काम चुनेगी। सैफ अली खान की यह बेटी थोड़ी मोटी है। वह एक्ट्रेस की तरह दिखे यह जिम्मेदारी सैफ अली खान की दूसरी बीवी करीना कपूर ने संभाली थी। वह सारा को वजन कम करने के टिप्स दे रही थीं।