{"_id":"b71b3952c19733885777851a277173f4","slug":"saharukh-khan-will-promote-movie-on-bigg-boss","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक साल बाद साथ आएंगे सलमान और शाहरुख","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
एक साल बाद साथ आएंगे सलमान और शाहरुख
अमर उजाला, दिल्ली
Updated Mon, 16 Sep 2013 10:35 AM IST
विज्ञापन
शाहरुख खान और सलमान खान की जंग अब एक नए मुकाम पर पंहुच गई है। जहां दोनों एक-दूसरे को अलग ही अंदाज में संबोधित कर रहे हैं। सलमान की एक प्यारी सी बात का शाहरुख ने भी बहुत प्यारे तरीके से जवाब दिया है।
विज्ञापन
हाल ही में सलमान ने 'बिग बॉस7' के प्रमोशन के दौरान खुलेआम कहा कि शाहरुख चाहें तो अपनी फिल्म के प्रमोशन के लिए शो में आ सकते हैं तो अब वहीं शाहरुख्ा ने भी सलमान का ये निमंत्रण स्वीकार कर लिया है।
विज्ञापन
साथ ही शाहरुख ने ये भी जोड़ा है कि शो में उनके आने के लिए सलमान को एक साल का इंतजार करना होगा क्योंकि उनकी फिल्म 'हैप्पी न्यू ईयर' अगले साल ही आनी है।
विज्ञापन
और इसके प्रमोशन के लिए वह जरूर शो में जाना चाहेंगे। तो क्या सलमान उनका एक साल इंतजार कर पाएंगे। वैसे इन दोनों के फैंस तो चाहेंगे कि ये नजारा जल्दी ही देखने को मिले।