फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   saharukh khan's first fees was only rupees 50

जब टिकट चेकर बने शाहरुख को मिले 50 रुपए

Mon, 30 Mar 2015 04:58 PM IST
Updated Mon, 30 Mar 2015 04:58 PM IST
विज्ञापन
saharukh khan's first fees was only rupees 50

करोड़पति शाहरुख खान की पहली फीस जानकर सकते में पड़ जाएंगे आप। वो भी उन्होंने टिकट बेचकर कमाई थी। शाहरुख खान आज भले ही करोड़पति हों और लक्ष्मी उन पर मेहरबान हों।

विज्ञापन


लेकिन एक वक्त ऐसा भी था जब यह किंग खान टिकट बेचकर मात्र 50 रुपए की कमाई कर सका। यह शाहरुख खान की पहली फीस थी। आपके लिए यह सोचना भी कठिन होगा कि शाहरुख इतने कम रूपए की फीस में काम भी कर सकते थे।
विज्ञापन


लेकिन उन्होंने किया। पूरा माजरा जानने के लिए आपको यह स्टोरी पढ़नी होगी।

शाहरुख्‍ा ने बताया पूरा माजरा

saharukh khan's first fees was only rupees 50

शाहरुख खान अपनी हर फिल्म के लिए करोड़ों की फीस लेते हैं लेकिन क्या आपको पता है कि उनकी पहली तनख़्वाह कितनी थी और उससे उन्होंने क्या किया था? शाहरुख खान ने अपने टीवी शो सबसे शाणा कौन में खुद ये बात अपने दोस्तों फराह खान और करण जौहर को बताई।

जब करण जौहर ने उनसे पूछा कि अपने पहले टीवी सीरियल फ़ौजी से पहले आपकी क्या सेलरी थी तो शाहरुख ने बताया, "फ़ौजी से पहले मुझे एक संस्था में बतौर इवेंट कोऑर्डिनेटर का काम मिला था। वो पंकज उधास का ग़ज़ल कार्यक्रम था और मैं वहां टिकट चैक कर लोगों को अंदर भेज रहा था।"

शाहरुख ने आगे बताया कि उन्हें इस काम के एवज में 50 रुपए मिले थे जिससे वो ट्रेन का टिकट खरीदकर ताजमहल देखने गए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed