फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Sadia Dehlvi Author Activist passed Away

सादिया देहलवी का निधन, 63 की उम्र में ली आखिरी सांस

Thu, 06 Aug 2020 11:51 AM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: anand anand Updated Thu, 06 Aug 2020 11:51 AM IST
विज्ञापन
Sadia Dehlvi Author Activist passed Away
सादिया देहलवी - फोटो : सोशल मीडिया

एक्टिविस्ट, फिल्ममेकर, प्रोड्यूसर व अभिनेत्री सादिया देहलवी का निधन हो गया है। 63 साल की उम्र में सादिया देहलवी ने अपने घर पर ही अंतिम सांस ली। सादिया देहलवी लंबे टाइम से कैंसर से जूझ रही थीं। हाल ही में उनको अस्पताल में भी भर्ती कराया गया था जहां उनका इलाज चल रहा था। सादिया के निधन पर उनके चाहने वाले शोक जाहिर कर रहे हैं।

विज्ञापन


इतिहासकार इरफान हबीब ने सादिया के निधन की जानकारी सोशल मीडिया पर दी। इरफान ने ट्वीट करते हुए लिखा, 'दिल्ली की जानी-मानी सांस्कृतिक शख्सियत, डियर फ्रेंड और अद्भुत इंसान सदिया देहलवी के निधन के बारे में सुनकर बहुत दुख हुआ। आपकी आत्मा को शांत मिले।' 
विज्ञापन

 

बता दें कि सादिया ने 2017 में दिल्ली के इतिहास पर एक किताब जैस्मिन एंड जिन्स: यादें और रेसिपी की मेरी दिल्ली(Jasmine & Jinns: Memories and Recipes of My Delhi) लिखी थी।  सादिया ने टीवी शो 'जिंदगी कितनी खूबसूरत है' और 'अम्मा एंड फैमिली' में अभिनय भी किया था। याद दिला दें कि सादिया ने अम्मा एंड फैमिली (1995) में एक्टिंग के साथ-साथ इसे प्रोड्यूस भी किया था और साथ ही इसकी स्क्रिप्टिंग भी की थी।  


गौरतलब है कि सादिया ने दो शादियां की थीं। पहली शादी 1990 में रेजा परवेज से हुई थी। जिसके उनको एक बेटा अरमान भी है। हालांकि ये शादी 12 साल बाद टूट गई। इसके बाद सादिया ने सैय्यद करामत अली से शादी की थी।


पढ़ें: 21 साल बाद महेश भट्ट की बतौर निर्देशक वापसी की तारीख तय, इस दिन रिलीज होगी आलिया भट्ट की सड़क 2
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed