फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Sachin Khedekar Film Promises An Intriguing Mystery thriller film Halahal inspired by true events

इरॉस नाउ ने फिर कसी ओटीटी पर मुकाबले के लिए कमर, अगले हफ्ते रिलीज होगी सचिन खेडेकर की ये फिल्म

Tue, 15 Sep 2020 05:01 PM IST
अपूर्वा राय अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: अपूर्वा राय Updated Tue, 15 Sep 2020 05:01 PM IST
विज्ञापन
Sachin Khedekar Film Promises An Intriguing Mystery thriller film Halahal inspired by true events
हलाहल - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

हिंदी और मराठी फिल्मों के जाने-माने अभिनेता सचिन खेडेकर और कुछ ही समय पहले रिलीज हुई वेब सीरीज 'असुर' में नजर आ चुके अभिनेता बरुण सोबती एक क्राइम थ्रिलर ड्रामा फिल्म 'हलाहल' लेकर आ रहे हैं। भले ही उस फिल्म की कहानी काल्पनिक है लेकिन सच्ची घटनाओं से प्रेरित है। यह एक पिता की कहानी होगी जो अपनी बेटी की मौत के पीछे की सच्चाई खोजने में लगा रहता है। फिल्म का निर्देशन रणदीप झा ने किया है।

विज्ञापन


यह फिल्म भ्रष्टाचार और धोखेबाजी जैसे कई मुद्दों पर कटाक्ष करती है। फिल्म की कहानी एक पिता और एक बेटी के बीच कभी न खत्म होने वाले स्नेह पर आधारित है। जब बेटी की मौत हो जाती है तब अचानक से पिता को उसकी पोस्टमार्टम रिपोर्ट में कुछ गलत होने का अंदेशा होता है। फिर वह तुरंत उसकी मौत के पीछे की सच्चाई खोजने में लग जाता है और वह जानना चाहता है कि यह एक आत्महत्या है या फिर हत्या!

विज्ञापन

फिल्म के बारे में अभिनेता सचिन खेडेकर ने बताया, 'मौजूदा समय में ओटीटी प्लेटफॉर्म पूरी दुनिया में फैले दर्शकों के बीच पहुंचने का एक प्रमुख माध्यम है। मैं अपने आप को बहुत किस्मत वाला समझता हूं कि मुझे इरॉस की इस ओरिजिनल फिल्म में एक महत्वपूर्ण किरदार निभाने का मौका मिला है। मुझे भरोसा है कि दर्शक मेरे किरदार को पसंद करेंगे और मेरे प्रयास को सराहेंगे।'

वहीं, फिल्म के दूसरे मुख्य अभिनेता बरुण सोबती कहते हैं, 'इस फिल्म को बहुत अच्छे से लिखा गया है। इसमें बहुत कुछ ऐसा मिलेगा जिसकी आप कल्पना भी नहीं कर सकते। मुझे बहुत गर्व महसूस हो रहा है कि मुझे इस प्रोजेक्ट का हिस्सा बनने का मौका मिला। काम करते हुए हर दिन मैं उस किरदार को अपने अंदर महसूस कर रहा था। इसे समझना बहुत से लोगों के लिए मुश्किल भरा हो सकता है लेकिन मैं हर रोज जिस किरदार को निभा रहा था, वह मुझे अपना सा ही लगा।' ओटीटी इरॉस नाउ पर ये फिल्म अगले हफ्ते रिलीज हो रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed