{"_id":"608025428ebc3ebf423be644","slug":"sabri-brothers-duo-fame-farid-sabri-passed-away","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुखदः 'देर ना हो जाए' फेम कव्वाल फरीद साबरी का निधन, टूट गई मशहूर साबरी ब्रदर्स की जोड़ी","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
दुखदः 'देर ना हो जाए' फेम कव्वाल फरीद साबरी का निधन, टूट गई मशहूर साबरी ब्रदर्स की जोड़ी
Wed, 21 Apr 2021 06:51 PM IST
विजयाश्री गौर
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: विजयाश्री गौर
Updated Wed, 21 Apr 2021 06:51 PM IST
सार
- टूट गई मशहूर साबरी ब्रदर्स की जोड़ी, फरीद साबरी का निधन
- मस्कीनी शाह कब्रिस्तान में सुपुर्द-ए-खाक किए गए फरीद साबरी
- बॉलीवुड में गाए थे देर ना हो जाए और एक मुलाकात जरुरी जैसे सुपरहिट गाने
विज्ञापन
फरीद साबरी
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
बॉलीवुड से एक बेहद गमगीन कर देने वाली खबर सामने आई है। जयपुर के मशहूर कव्वाली फरीद साबरी का बुधवार की सुबह निधन हो गया। बॉलीवुड में राजस्थान का नाम रोशन करने वाले साबरी हमेशा हमेशा के लिए इस दुनिया से चले गए। बताया गया कि उन्हें निमोनिया हो गया था जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती किया गया था, लेकिन बुधवार की सुबह उनका निधन हो गया।
विज्ञापन
फरीद साबरी के भाई अमीन साबरी ने जानकारी दी कि उनकी तबीयत मंगलवार की रात ही बिगड़ी थी। उससे पहले उनकी तबीयत ऐसी कुछ खास खराब नहीं थी।डॉक्टरों ने बताया कि मधुमेह की वजह से उनकी किडनी और लंग्स पर काफी प्रभाव पड़ा था। उनका निमोनिया भी बिगड़ गया था।
विज्ञापन
फरीद साबरी के पार्थिव शरीर को राजधानी जयपुर में उनके पैतृक निवास मुथरा वालों की हवेली पर लाकर रखा गया। दोपहर बाद से सभी आखिरी रस्म रिवाज पूरे किए गए। उन्हें मस्कीनी शाह कब्रिस्तान में सुपुर्द-ए-खाक किया गया।
विज्ञापन
अमीन साबरी ने लोगों से अपील की कि फरीद साबरी के अंतिम संस्कार में ज्यादा लोग शामिल ना हों क्योंकि कोरोना के चलते देश की स्थिति बहुत खराब है। बता दे कि मशहूर सूफी कव्वाल सईद साबरी के दोनो बेटे फरीद साबरी और अमीन साबरी को साबरी ब्रदर्स के रुप में जाना जाता था। इनकी जोड़ी बॉलीवुड में सुपरहिट रही थी। उन्होंने सिर्फ तुम में 'एक मुलाकात जरूरी है सनम' और हिना फिल्म का गाना 'देर ना हो जाए' गाया था जो सुपरहिट हुआ था।