थ्रोबैक: सबा अली खान ने साझा की शर्मिला टैगोर और पापा नवाब 'पटौदी' की तस्वीर, बताया- सबसे अच्छे माता-पिता
नवाब व टाइगर की उपाधि से मशहूर मंसूर अली खान पटौदी और उनकी पत्नी शर्मिला टैगोर के दो बच्चों सैफ अली खान और सोहा अली खान को तो सभी जानते हैं। लेकिन उनकी तीसरी बेटी सबा अली खान ने हमेशा खुद को लाइमलाइट से दूर रखा है। हालांकि, कुछ समय से उन्हें सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय देखा जा रहा है। खासकर इंस्टाग्राम पर वह खूब एक्टिव रहती हैं। सबा आजकल आए दिन सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर करती रहती हैं, जिस कारण वह सुर्खियों में भी बनी रहती हैं। अब उन्होंने एक और फोटो शेयर की है जो चर्चा में आ गई है। इस बार सबा ने पिता मंसूर अली खान और मां शर्मिला टैगोर की एक थ्रोबैक तस्वीर अपने इंस्टाग्राम पर साझा की है। ये फोटो किसी वेकेशन की लग रही है। इस तस्वीर को साझा करते हुए सबा ने कैप्शन में लिखा है, 'दो महान लोग.... जो बेहद सरल होने के लिए बने थे। सबसे अच्छे माता-पिता।'
विज्ञापन
विज्ञापन विज्ञापन
बीते दिनों सबा अली खान ने अपनी भतीजी और बॉलीवुड अभिनेत्री सारा अली खान के बचपन की तस्वीर साझा की थी। इस तस्वीर में सारा काफी क्यूट लग रही थी। वहीं, सबा ने कैप्शन में लोगों से तस्वीर को पहचानने को कहा था। सबा लगातार अपने परिवार के सदस्यों की तस्वीर शेयर करती रहती हैं, जिसे सोशल मीडिया यूजर्स भी खूब पसंद करते हैं।
सबा ने कुछ दिन पहले सैफ अली खान और सोहा अली खान संग अपनी भी एक थ्रोबैक तस्वीर शेयर की थी। इसमें तीनों ही कैमरे की ओर पोज देते नजर आ रहे थे। ब्लैक एंड व्हाइट यह फोटो इनके बचपन की है। इस तस्वीर के साथ सबा ने कैप्शन लिखा था 'भाई-बहन… हम सभी एक दूसरे के पीछे खड़े रहे... क्या वे खुशनसीब नहीं हैं कि उन्हें सबा जैसी बहन मिली है?'