फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Saba Ali Khan Pataudi shares sara and ibrahim childhood photos wishes metro in dino says so proud love you

Metro In Dino: सैफ की बहन सबा ने शेयर की सारा-इब्राहिम की बचपन की तस्वीरें, 'मेट्रो इन दिनों' के लिए लिखा नोट

Fri, 04 Jul 2025 08:34 PM IST
अंजू बाजपेई एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अंजू बाजपेई Updated Fri, 04 Jul 2025 08:34 PM IST
सार

Sara Ali Khan Ibrahim Ali Khan Pataudi: सैफ अली खान की बहन सबा अली खान पटौदी ने आज सोशल मीडिया हैंडल पर अपनी भतीजी सारा अली खान और भतीजे इब्राहिम अली खान की कई बचपन की तस्वीरें शेयर कीं और साथ ही फिल्म मेट्रो इन दिनों को लेकर एक खास नोट भी लिखा है।

विज्ञापन
Saba Ali Khan Pataudi shares sara and ibrahim childhood photos wishes metro in dino says so proud love you
सबा अली खान - फोटो : इंस्टाग्राम@sabapataudi

विस्तार

सारा अली खान की फिल्म 'मेट्रो इन दिनों' आज सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। वही सारा के भाई इब्राहिम अली खान की फिल्म सरजमीं का दमदार ट्रेलर आज ही रिलीज हुआ है। इन दोनों की कामयाबी को देखकर उनकी बुआ सबा ने सोशल मीडिया हैंडल पर दोनों की बचपन की खास तस्वीरें शेयर कीं और दोनों के लिए एक खास नोट भी लिखा है। 
विज्ञापन

सबा का पोस्ट
सबा अली खान ने सारा और इब्राहिम के साथ अपनी कई शानदार तस्वीरें इंस्टाग्राम पर शेयर कीं और कैप्शन में लिखा, 'जबकि मैं मेट्रो में सफर नहीं करती, मुझे यकीन है कि मैं इस सफर पर तुम्हारे साथ होती! तुम्हारा ख्याल रखना, तुम्हें बड़ा होते देखना...तुम्हें अपनी गोद में लेकर तुम्हारे बड़े टेडी बियर को गले लगाना, जो तुम्हारे जितना ही लंबा था! तुम इग्गी की रक्षा कर रही हो, जबकि इग्गी अब तुम्हारी भी रक्षा कर रही है! और तुम्हारे सभी भाई। और पिता, जो तुम्हारी रक्षा करने के लिए बने हैं। मेरी अम्मा, तुम्हारी दादी के साथ पल। हमारा आखिरी प्रीमियर साथ में और काश मैं दूसरा भी साझा करती! बहुत गर्व है। हमेशा तुमसे प्यार। चमकते रहो #metroindino।'

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Saba Pataudi (@sabapataudi)


विज्ञापन
विज्ञापन

सारा और इब्राहिम का करियर
सारा अली खान की फिल्म 'मेट्रो इन दिनों' आज ही सिनेमाघरों में रिलीज हुई है। यह एक रोमांटिक ड्रामा फिल्म है, जिसे अनुराग बसु द्वारा लिखा और निर्देशित किया गया है। यह बसु की 'लाइफ इन ए... मेट्रो' का आध्यात्मिक सीक्वल है। इस फिल्म में सारा के अलावा अनुपम खेर, नीना गुप्ता, कोंकणा सेन शर्मा, पंकज त्रिपाठी, आदित्य रॉय कपूर, अली फजल और फातिमा सना शेख जैसे कलाकार नजर आए। वहीं इब्राहिम अली खान की फिल्म 'सरजमीं' का ट्रेलर आज ही रिलीज हुआ है। इस फिल्म में इब्राहिम के साथ काजोल और पृथ्वीराज सुकुमारन भी नजर आए। ‘सरजमीं’ 25 जुलाई को ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज होगी।

यह भी पढ़ें: Kareena Kapoor: F1 में ब्रैड पिट के गुड लुक्स की दीवानी हुईं करीना कपूर, बोलीं- 'जब 60 की उम्र में ऐसे दिख...'


 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed