फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Sab Kushal Mangal actor Akshaye Khanna said do not want to work in adult comedy film

एडल्ट कॉमेडी फिल्मों का हिस्सा नहीं बनना चाहता हूं: अक्षय खन्ना

Sun, 15 Dec 2019 08:00 PM IST
anand anand अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: anand anand Updated Sun, 15 Dec 2019 08:00 PM IST
विज्ञापन
Sab Kushal Mangal actor Akshaye Khanna said do not want to work in adult comedy film
akshaye khanna - फोटो : file photo

हिंदी सिनेमा जगत में करीब दो दशक बीता चुके अभिनेता अक्षय खन्ना जल्द ही कॉमेडी फिल्म 'सब कुशल मंगल' में नजर आने वाले हैं। लंबे समय बाद वह इस फिल्म के माध्यम से कॉमेडी फिल्मों में वापसी कर रहे हैं। इस बारे में अक्षय का कहना है कि वह एडल्ट कॉमेडी (व्यस्क कॉमेडी) का हिस्सा नहीं बनना चाहते हैं। इस वजह से वह काफी समय से किसी कॉमेडी फिल्म में नजर नहीं आए हैं क्योंकि उन्हें लगातार ऐसी ही फिल्में ऑफर हो रही थी।

विज्ञापन


अक्षय ने बताया कि वह स्क्रिप्ट चुनते समय इस बात का खास ख्याल रखते हैं कि उनकी फिल्में सभी उम्र के लोगों द्वारा पसंद की जाए। बहुत लोग डबल मीनिंग जोक्स (द्विअर्थी मजाक)  को कॉमेडी के तौर पर देखते हैं और वह इसका किसी भी तरह से हिस्सा नहीं बनना चाहते हैं। गौरतलब है कि ट्रेलर लॉन्च के मौके पर भी अक्षय ने कहा था, 'मैं  एक साफ-सुथरी कॉमेडी फिल्म करना चाहता था लेकिन बीते सालों में मुझे जो कॉमेडी फिल्में ऑफर हुईं वह डबल मीनिंग थी जिसे आप परिवार के साथ नहीं देख सकते।  मैं अच्छे विषय की फिल्म करना चाहता था जो ऐसी चीजों से कोसों दूर हों। इस फिल्म को चुनने के पीछे मेरी यही वजह रही। यह एक साफ सुथरी और पारिवारिक फिल्म है जिसे आप अपने परिवार और करीबियों के साथ देख सकते हैं।'
विज्ञापन


अक्षय ने यह भी कहा है कि ऐसा जरूरी नहीं है कि इंडस्ट्री में काम पाने के लिए प्रभावशाली लोगों के संपर्क में बने रहना जरूरी है। इस बारे में उन्होंने कहा, 'मैं यह समझ नहीं पा रहा हूं। यानि अगर मैं करण जौहर की दस पार्टियों का हिस्सा बनता हूं तो क्या यह पक्का है कि वह मुझे अपनी अगली फिल्म में कास्ट कर लेगें? और अगर कोई मुझे कास्ट करना चाहता है और अगर मैं करण की पार्टियों में जाने से मना कर देता हूं तो क्या वह मुझे कास्ट नहीं करेगा? मुझे तो ऐसा नहीं लगता।' गौरतलब है कि इस फिल्म में अक्षय के अलावा पद्मिनी कोल्हापुरी के बेटे प्रियांक शर्मा और रवि किशन की बेटी रीवा किशन भी नजर आने वाले हैं। यह फिल्म  3 जनवरी 2020 को रिलीज हो रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पढ़ें: पिता को मिले सम्मान से गदगद हुए अमिताभ बच्चन, सोशल मीडिया पर लिखा भावुक पोस्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed