{"_id":"5dace3c08ebc3e93c315afcd","slug":"saand-ki-aankh-movie-show-shown-in-mumbai-from-sunday-to-wednesday","type":"story","status":"publish","title_hn":"फिल्म सांड की आंख पहुंची निशाने पर, रिलीज से पहले हो रहे एक के बाद एक कई शोज","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
फिल्म सांड की आंख पहुंची निशाने पर, रिलीज से पहले हो रहे एक के बाद एक कई शोज
Mon, 21 Oct 2019 07:10 AM IST
Mishra Mishra
मुंबई टीम, अमर उजाला
मुंबई टीम, अमर उजाला
Published by: Mishra Mishra
Updated Mon, 21 Oct 2019 07:10 AM IST
विज्ञापन
Saand Ki Aankh
- फोटो : मुंबई टीम, अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
धनतेरस के दिन इस शुक्रवार को रिलीज हो रही फिल्मों मेड इन चाइना, हाउसफुल 4 और सांड की आंख के बीच हो रहे त्रिकोणीय मुकाबले में निर्देशक तुषार हीरानंदानी की फिल्म सांड की आंख अच्छी कहानियां पसंद करने वाले दर्शकों की मोस्ट फेवरिट फिल्म बन चुकी है। इस फिल्म को लेकर इसकी निर्माता कंपनी रिलायंस एंटरटेनमेंट काफी उत्साहित है और इसीलिए फिल्म की रिलीज से पहले इसके एक के बाद एक कई शोज मुंबई में किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
फिल्म सांड की आंख मामी फिल्म फेस्टिवल की इस साल की समापन फिल्म है। इस फेस्टिवल में ये फिल्म 25 अक्टूबर को दिखाई जाएगी लेकिन इसके पहले ही रिलायंस एंटरटेनमेंट ने इस फिल्म को उन तमाम लोगों को दिखाने का फैसला किया है जिनके कहे का सिनेमा के कारोबार पर असर होता है। फिल्म के रविवार से लेकर बुधवार तक कई शोज मुंबई में आयोजित किए गए हैं।
विज्ञापन
तापसी पन्नू, भूमि पेडनेकर, विनीत सिंह और प्रकाश झा स्टारर ये फिल्म पश्चिमी उत्तर प्रदेस की दो बुजुर्ग शूटर्स चंदो तोमर और प्रकाशी तोमर की कहानी है। इन दोनों महिलाओं ने अपने परिवार की बेटियों को निशानेबाजी सिखाने की पहल की और एक दिन खुद ही दुनिया की मशहूर शूटर्स बन गईं।
विज्ञापन