प्रभास की बिग बजट फिल्म 'साहो' के निर्देशक सुजीत रेड्डी (Sujeeth Reddy) ने प्रवालिका रेड्डी से सगाई कर ली है। प्रवालिका पेशे से डेन्टिस्ट हैं। सुजीत और प्रवालिका ने बुधवार को हैदराबाद में एक निजी समारोह में अपने रिश्ते को औपचारिक रूप दिया।
2 of 5
सुजीत रेड्डी ने की सगाई
- फोटो : सोशल मीडिया
सगाई की तस्वीरें सोशल मीडिया पर सामने आईं हैं। उनके प्रशंसकों ने उन्हें बधाई देनी भी शुरू कर दी है। निर्देशक जहां सफेद शेरवानी पहने हुए नजर आए वहीं प्रवालिका ने पारंपरिक अंदाज में साड़ी पहनी थी।
3 of 5
साहो
- फोटो : social media
दोनों की शादी की तारीख के बारे में अभी कोई जानकारी सामने नहीं आई है। बात करें सुजीत की तो साहो से पहले उन्होंने एक फिल्म ही बनाई और उससे पहले उन्होंने शॉर्ट फिल्मों का निर्देशन किया। सुजीत के पिता पेशे से चार्टर्ड अकाउंटेंट है। वह अपने परिवार के साथ हैदराबाद में रहते हैं।
4 of 5
सुजीत
- फोटो : सोशल मीडिया
सुजीत की उम्र अभी सिर्फ 29 वर्ष है। 2014 में सुजीत ने शॉर्ट फिल्मों से अपने करियर की शुरुआत की। 23 साल की उम्र में ही उन्होंने रन राजा रन फिल्म का निर्देशन किया। इस फिल्म ने ही सुजीत को बतौर निर्देशक पहचान दिलाई। इसके बाद उन्हें साहो जैसी बिग बजट फिल्म का निर्देशन करने का मौका मिला।
बात करें साहो की तो साहो ने रिलीज के साथ ही बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा दिया था। फिल्म ने घरेलू बॉक्स ऑफिस के साथ वर्ल्डवाइड कलेक्शंस में भी झंडे गाड़े। लेकिन इस फिल्म को मिले जुले रिव्यू मिले थे।