Rupali Ganguly: फ्रेंडशिप डे पर को-स्टार नीतीश पांडे को याद कर भावुक हुईं 'अनुपमा', कहा- 'यकीन नहीं हो रहा...'
टेलीविजन के बहुचर्चित शो अनुपमा से घर-घर में अपनी अलग पहचान बनाने वाली मशहूर एक्ट्रेस रुपाली गांगुली आज किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं। वहीं फ्रेंडशिप डे के मौके पर रुपाली दिवंगत दोस्त नीतीश पांडे को याद कर इमोशनल हो गईं।
विस्तार
टेलीविजन के बहुचर्चित शो अनुपमा से घर-घर में अपनी अलग पहचान बनाने वाली मशहूर एक्ट्रेस रुपाली गांगुली आज किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं। टीवी में जिस कदर उन्होंने अपना किरदार निभाया है, उसी की वजह से आज उनकी छवि एक आर्दश बहु, बेटी, मां और पत्नी की बन गई है। एक्ट्रेस सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं और अक्सर अपनी तस्वीरें और लाइफ से जुड़े अपडेट्स फैंस के साथ शेयर करती रहती हैं। वहीं फ्रेंडशिप डे के मौके पर रुपाली ने अपने करीबीयों को विश किया। एक्ट्रेस इस दौरान अपने दिवंगत दोस्त नीतीश पांडे को याद कर इमोशनल हो गईं।
रूपाली गांगुली ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर 'अनुपमा' सीरियल के एक सीन की एक छोटी सी क्लिप शेयर की थी। इस क्लिप में दिवंगत एक्टर नीतीश पांडे को जसवीर कौर, रूपाली गांगुली और गौरव खन्ना के साथ देखा जा सकता है। इस वीडियो को शेयर करते हुए रूपाली ने अपने दोस्त को याद करते हुए एक इमोशनल नोट भी लिखा। उन्होंने लिखा, 'मुझे यह देखकर बहुत रोना आ रहा है... हमें इसकी शूटिंग में बहुत मजा आया... नितेश तुम्हें देखकर मैं अपनी हंसी नहीं रोक पाई.... अब भी यकीन नहीं हो रहा कि तुम चले गए.... तुम बहुत याद आते हो मेरे अनमोल दोस्त'।
अनुपमा फेम नीतीश पांडे का 51 साल की उम्र में 23 मई को कार्डियक अरेस्ट की वजह से निधन हो गया था। उनके जीजा सिद्धार्थ नागर ने एक पोर्टल से बात करते हुए इस खबर की पुष्टि की थी। नितेश इगतपुरी में अपने प्रोजेक्ट की शूटिंग कर रहे थे। इसी दौरान होटल के कमरे में उन्हें कार्डियक अरेस्ट आया था। उन्हें अस्पताल ले जाया गया था जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया गया था। वहीं उनके फैंस और फ्रेंड्स आज भी उनके जान के गम से उबर नहीं पाए हैं।
बहरहाल, नितेश पांडे एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री का जाना-पहचान नाम थे। कई टीवी शोज के साथ-साथ वो फिल्मों में भी नजर आए थे। उन्होंने शाहरुख खान की ओम शांति ओम और सलमान खान की दबंग 2 में भी काम किया था।
यह भी पढ़ें: स्वास्तिका ने 'सेक्शन 84' में अमिताभ संग काम करने का अनुभव किया साझा, बोलीं- मैं शूटिंग के समय...