रुपाली गांगुली की मां ने धुरंधर के गाने पर किया ऐसा डांस कि खुद आयशा-क्रिस्टल भी रह गईं दंग, वायरल हुआ वीडियो
Rupali Ganguly Mother Dances on Shararat: टीवी अभिनेत्री रुपाली गांगुली और कोरियोग्राफर विजय गांगुली की मां रजनी का एक डांस वीडियो सोशल मीडिया पर इन दिनों धमाल मचा रहा है। धुरंधर के गाने शरारत पर उन्होंने ऐसा डांस किया कि हर कोई दंग रह गया।
विस्तार
सोशल मीडिया पर वायरल हुआ डांस
रुपाली गांगुली की मां रजनी गांगुली का यह वीडियो खुद विजय गांगुली ने सोशल मीडिया पर शेयर किया, जिसमें वह ‘शरारत’ के म्यूजिक पर पूरे आत्मविश्वास और जोश के साथ थिरकती नजर आ रही हैं। सादे कपड़ों में, चेहरे पर मुस्कान और कदमों में गजब की लय- उनका यह अंदाज लोगों को इतना पसंद आया कि वीडियो देखते ही देखते वायरल हो गया। यूजर्स न सिर्फ उनके डांस की तारीफ कर रहे हैं, बल्कि उनकी एनर्जी और पॉजिटिव वाइब्स को भी सलाम कर रहे हैं।
विज्ञापन विज्ञापन
यह खबर भी पढ़ें: अली फजल ने दिखाई फिल्म 'मिर्जापुर' की शूटिंग की झलक, राजस्थान के लोगों से कही ये बात
आयशा-क्रिस्टल को भी पसंद आया वीडियो
दिलचस्प बात यह है कि जिस गाने पर रजनी गांगुली ने डांस किया, उसी गाने में नजर आने वाली एक्ट्रेसेस भी उनकी फैन बन गईं। ‘शरारत’ में परफॉर्म करने वाली आयशा खान और क्रिस्टल डी’सूजा ने वीडियो पर खुलकर प्यार लुटाया। किसी ने इमोजी के जरिए तारीफ की तो किसी ने मजेदार कमेंट कर उनकी परफॉर्मेंस को कूल बताया। यही नहीं, फिल्म से जुड़े कई अन्य कलाकारों और इंडस्ट्री के लोगों ने भी रजनी गांगुली के डांस को सराहा। डायरेक्टर अमर कौशिक का रिएक्शन भी खास रहा। उन्होंने मजाकिया अंदाज में लिखा कि अब उन्हें पता चल गया है कि उनकी अगली फिल्म में कौन आ सकता है।
कई सेलेब्स ने दिया रिएक्शन
रजनी गांगुली के इस डांस को देखकर कई सितारों ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। फराह खान, कोरियोग्राफर गणेश आचार्य से लेकर आवेज दरबार और दूसरे सितारों तक, सभी ने रजनी गांगुली के डांस की तारीफ की। खुद रुपाली ने भी मां के वीडियो को देखकर लिखा- मम्मी सुपरस्टार।
इस बीच कोरियोग्राफर विजय गांगुली ने ‘शरारत’ गाने की कास्टिंग को लेकर चल रही अफवाहों पर भी सफाई दी। उन्होंने कहा कि सिनेमा एक सामूहिक कला है, जहां हर चीज संदर्भ और जरूरत के हिसाब से तय होती है। उन्होंने यह भी साफ किया कि इस गाने के लिए किसी बड़े स्टार को लेने का विचार नहीं था, क्योंकि सीन की मांग कुछ और थी। विजय के मुताबिक, कभी-कभी स्टार पावर कहानी और सीन की सादगी पर भारी पड़ सकती है। बता दें ऐसी रिपोर्ट्स थीं गाने में पहले तमन्ना भाटिया को लिया जा रहा था लेकिन फिर उन्हें निर्देशक आदित्य धर ने रिजेक्ट कर दिया।
फिल्म 'धुरंधर' के बारे में
अगर फिल्म ‘धुरंधर’ की बात करें तो यह आदित्य धर द्वारा लिखी और निर्देशित एक स्पाई थ्रिलर है, जिसकी कहानी देश की खुफिया एजेंसी से जुड़े अभियानों से प्रेरित बताई जा रही है। फिल्म में अक्षय खन्ना, संजय दत्त, आर. माधवन, अर्जुन रामपाल और सारा अर्जुन जैसे कलाकार अहम भूमिकाओं में हैं। गंभीर विषय वाली इस फिल्म के बीच ‘शरारत’ जैसे एनर्जेटिक गाने और अब राजनी गांगुली का यह डांस वीडियो दर्शकों को एक अलग ही खुशी दे रहा है। कुल मिलाकर, राजनी गांगुली का यह वायरल डांस एक बार फिर साबित करता है कि कला और मस्ती की कोई उम्र नहीं होती, बस दिल में जुनून होना चाहिए।