फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Ruhan Mahendra Kapoor pays tribute to his father Mahendra Kapoor on the eve of latter's birthday

Mahendra Kapoor: बर्थडे से पहले बेटे रोहन ने खास अंदाज में किया महेंद्र कपूर को विश, रिक्रिएट किया यह गाना

Sun, 08 Jan 2023 06:43 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Sun, 08 Jan 2023 06:43 PM IST
सार

रोहन महेंद्र कपूर की ओर से पेश किया गया यह गाना उनके पिता महेंद्र कपूर ने 'ये रात फिर न आएगी' के लिए गाया था। इस गाने को ओपी नैय्यर ने कंपोज किया था। वहीं, इसके बोल एस.एच बिहारी ने लिखे थे। 

विज्ञापन
Ruhan Mahendra Kapoor pays tribute to his father Mahendra Kapoor on the eve of latter's birthday
रोहन कपूर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

बॉलीवुड के मशहूर गायक महेंद्र कपूर के बेटे रोहन महेंद्र कपूर ने अपने पिता को उनके जन्मदिन की पूर्व संध्या पर खास अंदाज में श्रद्धांजलि दी है। रोहन ने महेंद्र कपूर का फेमस गाना 'मेरा प्यार वो है' को अपनी आवाज में रिक्रिएट कर उन्हें याद किया है। इस गाने को उन्होंने अपने यूट्यूब चैनल पर अपलोड किया है। इसके साथ ही उन्होंने कैप्शन में लिखा, ''मेरे सबसे प्यारे दोस्त, गुरु और पिता श्री महेंद्र कपूर जी को 89वें जन्मदिन की बहुत-बहुत बधाई। मुझे उनकी बहुमुखी आवाज हमेशा से पसंद रही है। वह एक रत्न के समान थे। एक उत्कृष्ट गायक और अच्छे इंसान थे। उनके अमर गीत को मेरी विनम्र श्रद्धांजलि।'' बता दें कि रोहन भी अपने पिता की तरह ही एक अच्छे सिंगर हैं। इसके अलावा वह एक्टर भी हैं। साल 1985 में यश चोपड़ा ने उन्हें अपनी फिल्म 'फासले' में बड़ा ब्रेक दिया था। फिल्म में उन्होंने विजय का किरदार निभाया था।

विज्ञापन

Honey Singh: हनी सिंह ने की उर्फी जावेद की तारीफ, बोले, 'देश की सभी लड़कियों को उनसे सीखना चाहिए'

विज्ञापन

Ruhan Mahendra Kapoor pays tribute to his father Mahendra Kapoor on the eve of latter's birthday
रोहन महेंद्र कपूर, महेंद्र कपूर - फोटो : सोशल मीडिया
इस फिल्म का है गाना

बता दें कि रोहन महेंद्र कपूर की ओर से पेश किया गया यह गाना उनके पिता महेंद्र कपूर ने 'ये रात फिर न आएगी' के लिए गाया था। इस गाने को ओपी नैय्यर ने कंपोज किया था। वहीं, इसके बोल एस.एच बिहारी ने लिखे थे। फिल्म में बिस्वजीत और शर्मिला टैगोर लीड रोल में नजर आई थीं। महेंद्र कपूर की बात करें तो सिंगर का जन्म 9 जनवरी 1934 में अमृतसर में हुआ था। बहुत कम उम्र में उन्होंने सिंगर बनने के लिए मुंबई की तरफ रुख कर लिया था। 
B-Town: कियारा-सिद्धार्थ के अलावा इस साल इन सेलेब्स के घर भी बज सकती है शहनाई, चल रही हैं शादी की तैयारियां

विज्ञापन

Ruhan Mahendra Kapoor pays tribute to his father Mahendra Kapoor on the eve of latter's birthday
महेंद्र कपूर - फोटो : सोशल मीडिया
मोहम्मद रफी को आदर्श मानते थे महेंद्र कपूर

वह मोहम्मद रफी को अपना आदर्श मानते थे। सपनों की नगरी पहुंचकर उन्होंने पंडित हुस्नलाल, पंडित जगन्नाथ, उस्ताद नियाज अहमद खां, उस्ताद अब्दुल रहमान खां और पंडित तुलसीदास शर्मा जैसे दिग्गजों से संगीत की शिक्षा हासिल की। 1950 में उन्होंने एक सिंगिंग कॉम्पिटिशन में भाग लिया। इस प्रतियोगिता को जीतने के बाद उन्हें सी. रामचंद्र के निर्देशन में बनी फिल्म 'नवरंग' में गाने का मौका मिला। अपने फिल्मी करियर में उन्होंने कई सुपरहिट गाने गाए हैं। बीआर चोपड़ा की कई फिल्मों में उन्होंने अपनी जादुई आवाज दी है। धूल का फूल', 'गुमराह', 'वक्त', 'हमराज', 'धुंध' और 'निकाह' जैसी हिट फिल्मों के लिए उन्होंने गाने गए। कला के क्षेत्र में उनके अतुलनीय योगदान के लिए उन्हें पद्मश्री से भी नवाजा जा चुका है। 
Unreleased Movies: कभी नहीं बन पाईं ये फिल्में, कुछ बीच में ही रुकीं तो कई में डूब गए करोड़ों रुपये

विज्ञापन
विज्ञापन
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed