{"_id":"583d066f4f1c1b0e1ede5b81","slug":"rs-80-lakh-jewellery-missing-from-kiran-rao-s-home","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"आमिर खान की पत्नी के घर चोरी, 80 लाख के जेवर ले गए चोर","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
आमिर खान की पत्नी के घर चोरी, 80 लाख के जेवर ले गए चोर
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
Updated Tue, 29 Nov 2016 11:37 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आमिर खान की पत्नी किरण राव के घर से 80 लाख रुपए की ज्वैलरी चोरी हो गई है। इसके लिए खार पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज करवाया गया है। पुलिस भी छानबीन में जुट गई है। यह चोरी किरण राव के बांद्रा स्थित घर में हुई है। किरण राव के एक रिश्तेदार ने एफआईआर दर्ज करवाई है। किरण इस घर में कभी-कभी आती हैं। फिलहाल वो पति आमिर खान के साथ कार्टर रोड पर स्थित एक अपार्टमेंट रहती हैं।
विज्ञापन
नौकरों से हो रही पूछताछ
एफआईआर के मुताबिक, पिछले हफ्ते किरण ने देखा कि उनके बेडरूम से एक डायमंड की अंगूठी और नेकलेस गायब है। इसके बाद पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई गई। घर में कुक फरजाना, किरण की असिस्टेंट सुजाना और अन्य काम करने वाली झुमकी रहती है।
पुलिस के अनुसार, ये चोरी इन तीनों में से किसी एक ने की है। पुलिस तीनों से अलग-अलग पूछताछ कर रही है। फिलहाल पुलिस के पास तीनों के खिलाफ कोई सबूत नहीं है। बता दें कि इस बारे में अभी तक किरण राव या पुलिस की ओर से काई बयान नहीं आया है।
पुलिस के अनुसार, ये चोरी इन तीनों में से किसी एक ने की है। पुलिस तीनों से अलग-अलग पूछताछ कर रही है। फिलहाल पुलिस के पास तीनों के खिलाफ कोई सबूत नहीं है। बता दें कि इस बारे में अभी तक किरण राव या पुलिस की ओर से काई बयान नहीं आया है।