Ronit Roy: करण जौहर की वजह से रोनित रॉय के हाथ से निकली थी हॉलीवुड फिल्म, ऑस्कर विजेता निर्देशक ने दिया था ऑफर
रोनित रॉय 'शहजादा' को प्रमोट करने के लिए कार्तिक आर्यन और कृति सेनन के साथ 'द कपिल शर्मा शो' पर आए थे। इस दौरान रोनित रॉय ने हॉलीवुड फिल्म को छोड़ने के पीछे की वजह का खुलासा किया।
विस्तार
टीवी से लेकर बड़े पर्दे तक अपनी अभिनय का दमखम दिखा चुके अभिनेता रोनित रॉय इन दिनों अपनी फिल्म 'शहजादा' को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। इस फिल्म में रोनित रॉय कार्तिक आर्यन और कृति सेनन के साथ नजर आने वाले हैं। फिल्म की स्टार कास्ट जोर शोर से फिल्म को प्रमोट करने में भी लगी हुई है और इसी क्रम में जब सितारे कपिल शर्मा के शो में पहुंचे तो रोनित रॉय ने एक चौंकाने वाला खुलासा किया। अभिनेता ने बताया कि कैसे करण जौहर की वजह से उनके हाथ से ऑस्कर विजेता हॉलीवुड निर्देशक की फिल्म निकल गई थी।
रोनित रॉय 'शहजादा' को प्रमोट करने के लिए कार्तिक आर्यन और कृति सेनन के साथ 'द कपिल शर्मा शो' पर आए थे। इस दौरान रोनित रॉय ने हॉलीवुड फिल्म को छोड़ने के पीछे की वजह का खुलासा किया। दरअसल, बातचीत के दौरान कपिल शर्मा बताते हैं कि रोनित रॉय को 'जीरो डार्क थर्टी' फिल्म ऑफर हुई थी, लेकिन 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर' की वजह से उन्होंने यह फिल्म नहीं की। इसके बाद रोनित पूरा किस्सा बताते हैं।
Raveena Tandon: फिल्मों में 'किसिंग सीन' से रवीना ने की तौबा-तौबा, रेप सीन पर एक्ट्रेस ने रखी थी यह शर्त
रोनित रॉय कहते हैं, ‘हां मुझे जीरो डार्क थर्टी ऑफर हुई थी, वो भी बिना किसी ऑडिशन के। उन्होंने मुझसे कहा था कि निर्देशक कॅथ्रीन बिगेलो ने मेरा काम देखा है और वह मुझे फिल्म में साइन करना चाहती हैं। यह जानकर मैं शॉक्ड था कि ऑस्कर विजेता निर्देशक मुझे साइन करना चाहती हैं। लेकिन उनकी फिल्मों का शेड्यूल पहले से बना हुआ था और मेरी डेट्स करण जौहर के पास थीं।
Ant-Man and The Wasp Quantumania: मार्वल पर चढ़ा भारतीय संस्कृति का खुमार, लड्डू-नारियल से फिल्म का प्रचार
View this post on Instagram
A post shared by Sony Entertainment Television (@sonytvofficial)
इसके बाद रोनित रॉय कहते हैं, 'मैंने करण जौहर की टीम से अपनी डेट्स शिफ्ट करने की बात की और कहा कि यह मेरे लिए ऐसे मौका है, जो कभी-कभी मिलता है। ऑस्कर विजेता निर्देशक के साथ कौन काम नहीं करना चाहेगा, लेकिन उन्होंने मना कर दिया।हालांकि करण ने नहीं, जो लोग करण के साथ काम कर रहे थे उन्होंने डेट्स शिफ्ट करने से इनकार किया था। इस वजह से मुझे हॉलीवुड फिल्म ठुकरानी पड़ी। और जब बाद में मैंने करण जौहर को यह पूछने के लिए फोन किया कि वह शूटिंग कब शुरू करेंगे, तो उन्होंने बताया कि वह अभी शूट नहीं कर रहे हैं। यह मेरे लिए सबसे तगड़ा झटका था। फिर न करण की फिल्म तय टाइम पर शुरू हुई और मैं हॉलीवुड फिल्म भी नहीं कर सका।'
Pathaan: पठान बन धमाल मचाने वाले शाहरुख के फैन हुए हंसल मेहता, बोले- अच्छे फिल्म को ज्यादा देर नहीं रोक सकते