एक बार फिर शाहरुख और कैटरीना करेंगे इश्क
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक्शन और कॉमेडी के तड़के वाली फिल्में बनाने वाले रोहित शेट्टी जल्दी अपनी नई फिल्म की घोषणा कर सकते हैं। खबर है कि रोहित की अगली फिल्म में शाहरुख खान और कैटरीना कैफ लीड रोल के लिए साइन किए गए हैं।
हालांकि अभी तक इस फिल्म का नाम फाइनल नहीं हुआ है। लेकिन इस फिल्म में शाहरुख खान और वरुण धवन लीड एक्टर के रुप में नजर आएंगे। वहीं इस फिल्म में दोनों भाई का किरदार निभाएंगे। जबकि कैटरीना शाहरुख के साथ रोमांस करती नजर आएंगी।
'जब तक है जान' में दोनों स्टार आए थे नजर
शाहरुख और कैटरीना की जोड़ी इससे पहले यश चोपड़ा की फिल्म 'जब तक है जान' में नजर आई थी। शाहरुख के साथ यह कैटरीना की दूसरी फिल्म होगी। इससे पहले दोनो की 'जब तक है
वहीं रोहित के साथ शाहरुख की ये दूसरी फिल्म होगी। इससे पहले रोहित शेट्टी की फिल्म 'चेन्न्ई एक्सप्रेस' में शाहरुख मुख्य भूमिका निभा चुके हैं। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर बेहद सफल रही थी।
फिलहाल शाहरुख 'फैन' फिल्म की शूटिंग में व्यस्त हैं तो वहीं कटरीना 'फितूर' और वरुण 'ABCD 2' की शूटिंग कर रहे हैं।