फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Rohit Shetty responded on his Viral Meme Video repeating Ajay Devgn words with a funny caption

Rohit Shetty: अजय देवगन के साथ अपने वायरल मीम पर रोहित शेट्टी ने दी प्रतिक्रिया, बताया 33 साल की दोस्ती का राज

Thu, 14 Nov 2024 11:44 PM IST
सर्वजीत कृष्णा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सर्वजीत कृष्णा Updated Thu, 14 Nov 2024 11:44 PM IST
सार

Rohit Shetty responded on his Viral Meme Video: रोहित शेट्टी की हालिया रिलीज फिल्म 'सिंघम अगेन' सिनेमाघरों में लगातार दर्शकों को खींच रही है। इस बीच फिल्म के निर्देशक और अभिनता का एक मीम तेजी से वायरल हो रहा है, जिस पर अब खुद रोहित शेट्टी ने भी प्रतिक्रिया देते हुए मजेदार बात कही है। 

 

विज्ञापन
Rohit Shetty responded on his Viral Meme Video repeating Ajay Devgn words with a funny caption
रोहित शेट्टी - फोटो : इंस्टाग्राम@itsrohitshetty

विस्तार

विज्ञापन

रोहित शेट्टी बॉलीवुड के मशहूर निर्देशक हैं। उन्होंने कई ब्लॉकबस्टर फिल्मों का निर्देशन किया है। हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में उनके कई लोगों से काफी अच्छे रिश्ते हैं, लेकिन अजय देवगन के साथ उनका काफी पुराना और घनिष्ठ संबंध है। दोनों ने साथ में कई फिल्मों के लिए काम किया है। हाल में ही रोहित के निर्देशन में बनी सिंघम अगेन सिनेमाघरों में रिलीज हुई है, जिसे फैंस ने काफी पसंद भी किया है। इस बीच बीते दिनों रोहित और अजय का एक मीम वायरल हुआ था, जिसमें रोहित अभिनेता की बातों को दोहराते हुए नजर आ रहे हैं। अब इस पर उन्होंने खुद प्रतिक्रिया दी है। 

वायरल मीम पर रोहित शेट्टी ने दी प्रतिक्रिया
रोहित शेट्टी और अजय देवगन पिछले 33 सालों से एक दूसरे के साथ मजबूत रिश्ता साझा करते आए हैं। सिंघम अगेन के लिए दिवाली प्रमोशन के दौरान, एक इंटरव्यू का मज़ेदार पल जल्द ही मीम बन गया, जिसमें प्रशंसकों ने देखा कि कैसे रोहित शेट्टी अजय देवगन के जवाबों को हर शब्द में दोहराते रहे, जिससे सभी का मनोरंजन हुआ। अब रोहित ने भी अपने इंस्टाग्राम पर इस मीम को साझा करते हुए मजाकिया अंदाज में मीम परिवार को धन्यवाद दिया और सभी को बाल दिवस की शुभकामनाएं भी दीं। 
विज्ञापन

View this post on Instagram

A post shared by Rohit Shetty (@itsrohitshetty)

विज्ञापन
विज्ञापन


Tanvir Ahmed: नहीं रहे निर्देशक तनवीर अहमद, इन फिल्मों का किया था निर्देशन
रोहित ने वीडियो साझा कर कही ये मजेदार बात 
इस वीडियो क्लिप को साझा करते हुए रोहित शेट्टी ने लिखा, "भाई ने बोला करने का तो करने का। 33 साल की दोस्ती का राज।" सिंघम अगेन के निर्देशक ने आगे लिखा, "पूरी फिल्म का प्रमोशन एक तरफ और ये वीडियो एक तरफ। धन्यवाद मेरा मीम परिवार।" फैंस ने भी इस वीडियो क्लिप पर मजेदार प्रतिक्रियाएं दी है। एक फैन ने ने उनकी तुलना रोल नंबर 21 और रोल नंबर 22 की उत्तर पुस्तिकाओं से की, जबकि दूसरे ने टिप्पणी की, "वह एक दोस्त जो हमेशा आपकी हर बात से सहमत होता है।" 
Kartik Aaryan: कार्तिक आर्यन ने बचपन में की ऐसी शरारत, मां का होगा गया बुरा हाल, बहन की जान पर बन आई
सिंघम अगेन में फिर से साथ में मचाया धमाल
बताते चलें कि सिंघम अगेन बॉक्स ऑफिस पर अभी भी दर्शक बटोरने में कामयाब हो रही है। हालांकि, फिल्म की कमाई में लगातार गिरावट आती जा रही है। ये एक मल्टी स्टारर फिल्म है, जिसमें अजय देवगन, रणवीर सिंह, अक्षय कुमार, दीपिका पादुकोण, करीना कपूर खान, टाइगर श्रॉफ और अर्जुन कपूर जैसे कई कलाकार नजर आए हैं।  शामिल हैं। रोहित की ये फिल्म उनके लोकप्रिय कॉप यूनिवर्स की नवीनतम किस्त है। 
Matka Box Office Collection Day 1: बीच चौराहे फूट गया वरुण तेज का ‘मटका’, एक करोड़ तक भी नहीं पहुंची कमाई

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed