Tanvir Ahmed: नहीं रहे निर्देशक तनवीर अहमद, इन फिल्मों का किया था निर्देशन
हिंदी फिल्मों के निर्देशक तनवीर अहमद का 14 नवंबर को निधन हो गया। अपने फिल्मी करियर में उन्होंने चिरुथा, महात्मा, अदा और आरक्षण जैसी फिल्मों का निर्देशन किया था।
विस्तार
निर्देशक तनवीर अहमद का निधन हो गया है। आज (14 नवंबर) को उन्होंने अंतिम सांस ली। कई फिल्मों का निर्देशन कर उन्होंने लोगों के दिलों पर गहरी छाप छोड़ी थी।
तनवीर अहमद ने अपने निर्देशन करियर की शुरुआत फिल्म आग और तूफान से की थी। इस फिल्म में उन्हें अहमद के नाम से क्रेडिट दिया गया था। फिल्म में मुम्ताज, रोबिन कुमार, अनवर हुसैन और मोहन चोटी जैसे सितारे नजर आए थे। यह फिल्म साल 1975 में रिलीज हुई थी।
Disney Movies: 'एवेंजर्स एंडगेम' से लेकर 'फ्रोजन 2' तक, डिज्नी की इन फिल्मों का रहा भारतीय बॉक्स ऑफिस पर धमाल
छह साल बाद बनाई यह फिल्म
आग और तूफान के बाद तनवीर ने चिरुथा नाम की फिल्म बनाई। इस फिल्म में दीप्ति नवल मुख्य भूमिका में थीं। फिल्म में इनायतुल्लाह कांट्रो, सुलभा देशपांडे, सुधीर दलवी जैसे मंझे हुए कलाकार भी नजर आए थे। यह फिल्म साल 1981 में बड़े पर्दे पर आई थी। इसके बाद उन्होंने साल 1987 में सुराज और 1988 में आकर्षण नाम की फिल्म का निर्देशन किया।
लंबे समय के बाद आई महात्मा
फिल्म आकर्षण के बाद उन्होंने फिल्म महात्मा का निर्देशन किया। यह फिल्म साल 1998 में रिलीज हुई थी। फिल्म में डिंपल घोष, सदाश खान और गौरी घोपकर अहम भूमिका में थे।
आखिरी बार इस फिल्म का किया निर्देशन
तनवीर अहमद की आखिरी फिल्म अदा- अ वे ऑफ लाइफ थी। इस फिल्म में राहुल रॉय, आयशा जुल्का, मिलिंद गुनाजी और अयान अहमद नजर आए थे। यह फिल्म साल 2010 में रिलीज हुई थी।
TRP This Week: इस बार की टीआरपी रेटिंग में हुआ बड़ा उलेटफेर, लंबे समय बाद 'अनुपमा' ने गंवाया शीर्ष स्थान