फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   South Cinema ›   Crime-Action Drama Starring Varun Tej Meenakshi Chaudhary Nora Fatehi Matka Box Office Collection Day 1

Matka Box Office Collection Day 1: बीच चौराहे फूट गया वरुण तेज का ‘मटका’, एक करोड़ तक भी नहीं पहुंची कमाई

Thu, 14 Nov 2024 10:04 PM IST
सर्वजीत कृष्णा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सर्वजीत कृष्णा Updated Thu, 14 Nov 2024 10:04 PM IST
सार

Matka Box Office Collection Day 1:Matka Box Office Collection Day 1: वरुण तेज की बहुप्रतीक्षित फिल्म मटका आज, गुरुवार को रिलीज हो चुकी है। फिल्म की शुरूआत अच्छी नहीं रही है, इसने रिलीज के पहले दिन एक करोड़ से भी कम की कमाई की है।

विज्ञापन
Crime-Action Drama Starring Varun Tej Meenakshi Chaudhary Nora Fatehi Matka Box Office Collection Day 1
मटका पोस्टर - फोटो : इंस्टाग्राम @vyraents

विस्तार

साउथ के जाने-माने अभिनेता वरुण तेज की पीरियड एक्शन ड्रामा फिल्म 'मटका' आज यानी 14 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। करुणा कुमार द्वारा निर्देशित यह फिल्म 1950 के दशक के अंत के विशाखापत्तनम शहर की पृष्ठभूमि पर आधारित है, जिसमें वरुण ने मशहूर मटका किंग रतन खत्री का किरदार निभाया है। फिल्म के पहले दिन का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन भी सामने आ चुका है, जो औसत से भी नीचे का है।

विज्ञापन

Crime-Action Drama Starring Varun Tej Meenakshi Chaudhary Nora Fatehi Matka Box Office Collection Day 1
मटका के एक दृश्य में वरुण तेज - फोटो : वीडियो ग्रैब

मटका किंग बने हैं वरुण तेज
फिल्म मटका किंग रतन खेत्री के जीवन पर आधारित है। इसकी कहानी साल 1958 से 1982 के बीच के समय में स्थित है। फिल्म में ववरुण तेज द्वारा निभाया वासु का किरदार दर्शकों के सामने सही और गलत की पारंपरिक परिभाषाओं को चुनौती पेश करता है। फिल्म में वरुण तेज मटका वासु के रूप में, मीनाक्षी चौधरी ने सुजाता के रूप में, नोरा फतेही ने सोफिया के रूप में, सलोनी असवानी ने पद्मा के रूप में, पी. रविशंकर ने नारायण मूर्ति के रूप में, किशोर ने नानी बाबू के रूप में, नवीन चंद्र ने साहू के रूप में, और अजय घोष ने अप्पाला रेड्डी के रूप में नजर आए हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

Crime-Action Drama Starring Varun Tej Meenakshi Chaudhary Nora Fatehi Matka Box Office Collection Day 1
'मटका' टीजर - फोटो : यूट्यूब ग्रैब

करुणा कुमार ने किया है निर्देशन

करुणा कुमार द्वारा लिखित और निर्देशित, फिल्म का निर्माण विजेंद्र रेड्डी तेगला और रजनी तल्लूरी ने व्यारा एंटरटेनमेंट और एसआरटी एंटरटेनमेंट के बैनर तले किया है।  मटका' दर्शकों को एक रोमांचक कहानी का वादा करती है, जो कुख्यात 'मटका' जुआ साम्राज्य की पृष्ठभूमि पर आधारित है। 1970 के दशक के अंत और 1980 के दशक की शुरुआत में इस सम्राज्य ने भारत की सामाजिक-अर्थव्यवस्था को हिलाकर रख दिया था।

मालदीव में पलक तिवारी, बिकिनी पहन बढ़ाया इंटरनेट का पारा

विज्ञापन

Crime-Action Drama Starring Varun Tej Meenakshi Chaudhary Nora Fatehi Matka Box Office Collection Day 1
'मटका' एक्स रिव्यू - फोटो : एक्स

पहले दिन बटोरे महज 41 लाख रुपये 
फिल्म ने पहले दिन अब तक 0.41 करोड़ रुपये की कमाई की है, जो कि बहुत अच्छा नहीं है। 35 करोड़ के बजट में बनी फिल्म के लिए ये किसी भी तरह से आदर्श ओपनिंग नहीं कही जा सकती। हालांकि, वीकेंड को देखते हुए उम्मीद है कि आने वाले समय में फिल्म के प्रदर्शन में सुधार आ सकता है। 
Kanguva Box Office Collection Day 1: पहले दिन ही निकली 'कंगुवा' की हवा, बॉक्स ऑफिस पर महज इतना रहा कलेक्शन

Crime-Action Drama Starring Varun Tej Meenakshi Chaudhary Nora Fatehi Matka Box Office Collection Day 1
मटका - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

कुछ मल्टीप्लेक्स चेन में नहीं मिले हैं शो
फिल्म का बजट 35 करोड़ रुपये है और सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक, फिल्म ने पहले दिन अब तक महज 41 लाख रुपये का कारोबार किया है। ये कलेक्शन किसी भी लिहाज से फिल्म के लिए अच्छी शुरुआत नहीं कह जा सकता। आमतौर पर मल्टीप्लेक्स चेन की निर्माताओं के साथ शर्त रहती है कि उनकी फिल्म रिलीज से छह हफ्ते तक किसी ओटीटी पर नहीं आएगी। मटका के निर्माताओं ने ये शर्त नहीं मानी है और इसके चलते फिल्म को पीवीआर आइनॉक्स और सिनेपोलिस जैसी मल्टीप्लेक्स चेन में शो ही नहीं मिले हैं। एक अनुमान ये भी है कि इस वजह से भी फिल्म का कलेक्शन कम रहा है। 
Amaran Box Office Collection 15: धीमी होने लगी है बॉक्स ऑफिस पर 'अमरण' की चाल, जानिए 15वें दिन की कमाई

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed