फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Rohit Shetty Police Universe join Dabangg, Singham, Simba and Suryavanshi can join Chulbul Pandey

रोहित शेट्टी के पुलिस यूनिवर्स में चमकेगा दबंग, सिंघम, सिम्बा, सूर्यवंशी में दिख सकते चुलबुल पांडे

Thu, 10 Oct 2019 11:45 AM IST
विजय जैन मुंबई डेस्क, अमर उजाला
मुंबई डेस्क, अमर उजाला Published by: विजय जैन Updated Thu, 10 Oct 2019 11:45 AM IST
विज्ञापन
Rohit Shetty Police Universe join Dabangg,  Singham, Simba and Suryavanshi can join Chulbul Pandey
katrina kaif - फोटो : social media
सिंघम, सिम्बा और सूर्यवंशी का पुलिस यूनिवर्स बना रहे मशहूर निर्माता निर्देशक रोहित शेट्टी की कोशिश अब इस खाकी की दुनिया में दबंग की एंट्री कराने की भी है। चुलबुल पांडे के कहने पर ही रोहित ने अपनी फिल्म सूर्यवंशी की रिलीज आगे खिसकाई है और अगर चुलबुल की दरियादिली हकीकत में तब्दील हुई तो फिल्म सूर्यवंशी में ही रोहित शेट्टी का बरसों का सपना, यानी सलमान खान के लिए लाइट्स, कैमरा और एक्शन बोलना, पूरा हो सकता है।
विज्ञापन


फिल्म सूर्यवंशी की शूटिंग इन दिनों हैदराबाद में पूरी रफ्तार से चल रही है। अपने चाहने वालों को तंग करने के लिए फिल्म की हीरोइन कैटरीना कैफ ने बुधवार को वीर सूर्यवंशी की शर्ट पहनकर एक फोटो भी इंस्टाग्राम पर डाला।
विज्ञापन


वहीं, रोहित के पुलिस यूनिवर्स के सिम्बा ने भी सूर्यवंशी के साथ अपने हिस्से का काम बुधवार को करीब करीब पूरा कर डाला। फिल्म 83 की शूटिंग पूरी करने के बाद सिम्बा यानी रणवीर सिंह सीधे हैदराबाद पहुंचे हैं और वहां एक हफ्ते रुकने वाले हैं। फिल्म में सिंघम यानी अजय देवगन का भी अहम रोल है और तीनों के एक साथ वाले सीन्स की शूटिंग रोहित जल्द ही शुरू करने वाले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


हैदराबाद में अजय देवगन, अक्षय कुमार और रणवीर सिंह को एक साथ खाकी की वर्दी में देख शूटिंग में शामिल लोग काफी उत्साहित दिखे। इस दौरान चर्चा ये भी चलती रही कि जैसे पिछली बार सिम्बा में अजय देवगन को सरप्राइज के तौर पर शामिल करके आखिर में सूर्यवंशी की फुलझड़ी रोहित शेट्टी ने छोड़ी थी। ऐसा ही कुछ सूर्यवंशी के आखिर में चुलबुल पांडे को लाकर रोहित शेट्टी करने वाले हैं। हालांकि, इस बारे में न तो अजय देवगन औऱ न ही रोहित शेट्टी के दफ्तर से इसकी पुष्टि हो पा रही है लेकिन सलमान खान को इस पुलिस यूनीवर्स में लाने की कोशिशें लगातार जारी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed