फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Rocky Aur Rani Kii Prem Kahaani director Karan Johar says he take online trolling as constructive criticism

Karan Johar: ऑनलाइन ट्रोलिंग पर करण जौहर ने की खुलकर बात, बोले- अब मैं हर कमेंट को...

Wed, 23 Aug 2023 09:15 AM IST
साक्षी पांडेय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: साक्षी पांडेय Updated Wed, 23 Aug 2023 09:15 AM IST
सार

बॉलीवुड फिल्म मेकर करण जौहर ने ऑनलाइन ट्रोलिंग पर खुलकर बात की है। उन्होंने कहा कि अब मैं हर कमेंट को पढ़ता हूं और इसे रचनात्मक आलोचना के रूप में स्वीकार करता हूं।

विज्ञापन
Rocky Aur Rani Kii Prem Kahaani director Karan Johar says he take online trolling as constructive criticism
करण जौहर - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

विस्तार

बॉलीवुड फिल्म मेकर करण जौहर फिल्म 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' से लंबे समय बाद निर्देशन की कुर्सी पर वापस लौटे हैं। उनकी यह फिल्म 28 जुलाई को रिलीज हुई थी। इस फिल्म में रणवीर सिंह और आलिया भट्ट अहम किरदार में नजर आ रहे है। बॉक्स ऑफिस पर सिनेप्रेमियों से उनकी इस फिल्म को काफी प्यार मिल रहा है। हाल ही में एक मीडिया संस्थान को दिए गए साक्षात्कार में करण ने ऑनलाइन ट्रोलिंग पर खुलकर बात की है। इसके साथ ही उन्होंने अपने अनुभव को साझा किया है कि ट्रोलिंग का उनकी फिल्मों पर कैसा असर पड़ता है। 

विज्ञापन

 

Rocky Aur Rani Kii Prem Kahaani director Karan Johar says he take online trolling as constructive criticism
करण जौहर - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

बातचीत में करण से पूछा गया कि जब ट्रोल्स आपको निशाना बनाते हैं तो उन्हें कैसा लगता है, जिसके जवाब में निर्देशक ने कहा, "लोग मेरे नाम के आगे सांप वाला इमोजी जोड़ देते हैं मुझे नहीं पता क्यों। मुझे इसका कोई अंदाजा नहीं है। मुझे नहीं पता कि यह कैसे और कब हुआ।" करण ने ट्विटर के बारे में बताते हुए कहा, "मैं ट्विटर पर नहीं हूं, लेकिन ट्रोल्स मुझे हर जगह फॉलो करते हैं। मगर अब मुझे कम ट्रोलिंग का सामना करना पड़ता है, क्योंकि अब मैं ट्विटर पर नहीं हूं।

विज्ञापन
विज्ञापन

Rocky Aur Rani Kii Prem Kahaani director Karan Johar says he take online trolling as constructive criticism
करण जौहर - फोटो : सोशल मीडिया

करण ने ट्रोलिंग पर आगे बात करते हूं कहा कि वह अब उनके पोस्ट पर आए सभी कमेंट को पढ़ते हैं। उन्होंने कहा, "जब मैं सोशल मीडिया पर अपनी तस्वीरें पोस्ट करता हूं तब मैं हर एक कमेंट को पढ़ता हूं। यह वास्तव में काफी मजेदार होता है मैं नकारात्मक कमेंट को भी रचनात्मक आलोचना के रूप में स्वीकार करता हूं''

Gadar: 'गदर' देखने के बाद भंसाली ने दी थी अमीषा पटेल को संन्यास लेने की सलाह, अभिनेत्री ने किया बड़ा खुलासा

विज्ञापन

Rocky Aur Rani Kii Prem Kahaani director Karan Johar says he take online trolling as constructive criticism
करण जौहर - फोटो : सोशल मीडिया

बता दें कि फिल्म निर्माता को हाल ही में मेलबर्न में भारतीय फिल्म महोत्सव में उनके 25 साल के फिल्म निर्माण के लिए सम्मानित किया गया था। इसके अलावा उनकी फिल्म 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' बॉक्स ऑफिस पर 300 करोड़ रुपये से अधिक की कमाई करके हिट बन गई। इस फिल्म में आलिया भट्ट और रणवीर सिंह मुख्य भूमिका में हैं, साथ ही शबाना आजमी, जया बच्चन और धर्मेंद्र सहायक भूमिकाओं में नजर आ रहे हैं।

यह भी पढ़ें- Gadar 2 400 Cr: सनी देओल की 400 करोड़ क्लब में धमाकेदार एंट्री, अब तक सिर्फ ये सितारे इस एक्सक्लूसिव क्लब में
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed