{"_id":"64637cffb51940bcf30862f3","slug":"rocky-aur-rani-ki-prem-kahani-shabana-azmi-thanks-to-manish-malhotra-karan-johar-for-her-glamorous-look-2023-05-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rocky Aur Rani Ki Prem Kahani: शबाना आजमी ने अपने किरदार पर की बात, करण जौहर-मनीष मल्होत्रा को कहा शुक्रिया","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Rocky Aur Rani Ki Prem Kahani: शबाना आजमी ने अपने किरदार पर की बात, करण जौहर-मनीष मल्होत्रा को कहा शुक्रिया
Tue, 16 May 2023 06:32 PM IST
ज्योति राघव
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: ज्योति राघव
Updated Tue, 16 May 2023 06:32 PM IST
सार
शबाना आजमी करण जौहर द्वारा निर्देशित फिल्म 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' में काफी ग्लैमरस लुक में नजर आने वाली हैं।
विज्ञापन
शबाना आजमी
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
शबाना आजमी इंडस्ट्री की प्रतिभाशाली एक्ट्रेस में शुमार हैं। उन्होंने फिल्मों में अलग-अलग किरदार बखूबी अदा किए हैं। अब जल्द ही वह करण जौहर की फिल्म 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' में नजर आएंगी। इसमें वह ग्लैमरस अंदाज में नजर आने वाली हैं। हाल ही में शबाना आजमी ने इस फिल्म में अपने किरदार पर बात की और इसे लेकर मनीष मल्होत्रा और करण जौहर का शुक्रिया अदा किया है।
विज्ञापन
बोलीं- सबसे अलग रोल है यह
शबाना आजमी का कहना है, 'मैंने कई रोल अदा किए हैं, जहां मुझे एक बिल्कुल घिस चुकी सूती साड़ी में पहनाई गई। मगर, करण जौहर की 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' में मेरे लिए अल्ट्रा-ग्लैमरस रोल अदा करना शानदार अनुभव है। मैंने कभी स्क्रीन पर खुद को इतना खूबसूरत कभी महसूस नहीं किया।'
विज्ञापन
The Kerala Story: 'दर्शक कम होने के कारण थिएटर्स ने खुद ही...', तमिलनाडु सरकार का सुप्रीम कोर्ट को जवाब
विज्ञापन
मनीष मल्होत्रा रह गए थे हैरान
शबाना आजमी ने आगे कहा, 'यह वास्तव में करण जौहर की फिल्म में दिखाई गई दुनिया से अलग दुनिया है। मुझे याद है कि 2022 में दिल्ली में 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' की शूटिंग के दौरान एक शाम मुझे एक शादी समारोह में शामिल होना था। दिनभर की शूटिंग के बाद, मैं उन्हीं कपड़ों और ज्वैलरी में रवाना हो गई, जिनमें मैं शूटिंग कर रही थी। यह देखकर मनीष मल्होत्रा घबरा गए थे।'
Adipurush: उज्बेकिस्तान में आदिपुरुष के 'जय श्री राम' की गूंज, म्यूजिकल ग्रुप का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल
शबाना आजमी ने कही थी यह बात
शबाना आजमी ने बताया, 'मनीष ने कहा कि आप शूटिंग के कपड़ों और ज्वैलरी में शादी में कैसे जा सकती हो? कम से कम मैं आपको रियल ज्वैलरी तो दे दूं। लेकिन, मैंने मनीष से कहा, 'रिलैक्स, यह बिल्कुल ठीक रहेगा।' और ऐसा ही हुआ। मैं शादी में काफी प्रेजेंटेबल लग रही थी।' बता दें कि 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' में रणवीर सिंह और आलिया भट्ट अहम रोल में नजर आएंगे। यह फिल्म 28 जुलाई 2023 को रिलीज होगी।
Rakhi Sawant: जेल में राखी सावंत को मारने की प्लानिंग कर रहा आदिल खान? ड्रामा क्वीन के नए दावे से हर कोई हैरान