{"_id":"61716fc43c687f322f76deb5","slug":"riteish-deshmukh-said-that-i-am-a-vegetarian-do-not-eat-curd","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"सोशल मीडिया: जानिए, रितेश देशमुख ने क्यों कहा- मैं शाकाहारी हूं.. दही नहीं खाता","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
सोशल मीडिया: जानिए, रितेश देशमुख ने क्यों कहा- मैं शाकाहारी हूं.. दही नहीं खाता
Thu, 21 Oct 2021 07:22 PM IST
ललित फुलारा
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: ललित फुलारा
Updated Thu, 21 Oct 2021 07:22 PM IST
सार
अभिनेता रितेश देशमुख का कहना है कि वह शाकाहारी हैं और दही नहीं खाते हैं। अभिनेता ने यह बात एक ट्विटर यूजर का जवाब देते हुए कही है। दरअसल, एक ट्विटर यूजर ने रितेश को मिठाइयों के दाम पोस्ट करने के लिए ट्रोल करने की कोशिश की।
विज्ञापन
रितेश देशमुख
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
अभिनेता रितेश देशमुख का कहना है कि वह शाकाहारी हैं और दही नहीं खाते हैं। अभिनेता ने यह बात एक ट्विटर यूजर का जवाब देते हुए कही है। दरअसल, एक ट्विटर यूजर ने रितेश को मिठाइयों के दाम पोस्ट करने के लिए ट्रोल करने की कोशिश की थी। इस पर उन्होंने उसे मजाकिया लहजे में जवाब दिया और कहा कि वह शाकाहारी हैं और दही नहीं खाते हैं! रितेश ने त्योहारों के सीजन में मिठाइयों के दाम बढ़ने को लेकर एक रेट लिस्ट साझा की और तंज कसा था।
विज्ञापन
Sorry sir - मैं Vegan हूँ । दही नहीं खाता। https://t.co/v3wPJiea30
— Riteish Deshmukh (@Riteishd) October 21, 2021
विज्ञापन
इस लिस्ट में लड्डू की कीमत 400 रुपये प्रति किलो, जलेबी की कीमत 600 रुपये प्रति किलो, काजू बर्फी की कीमत 800 रुपये प्रति किलो और चॉकलेट की कीमत 1000 रुपये प्रति किलो लिखी गई है। आखिर में लिखा है कि वजन कम करना 15000 रुपये प्रति किलो। संभालकर चुनिएगा। उनके इस पोस्ट के लिए कुछ यूजर्स ने उन्हें ट्रोल करने की कोशिश की, तो रितेश ने मजाकिया लहजे में न सिर्फ जवाब दिया बल्कि अपनी हाजिर-जवाबी से कई फैंस का दिल भी जीत लिया।
विज्ञापन
Trending Videos
इस रेट लिस्ट को शेयर करते हुए रितेश ने लिखा था- सोचा, आपको चेतावनी दे दूं। इस पर एक यूजर ने उनसे पूछा कि तुम लोगों को ज्ञान केवल सनातनी पर्वो पर ही होता है क्या? ईद या मैरी क्रिसमस या न्यू ईयर पर मुंह में दही जमा लेते हो! इसका रितेश ने मजाकिया लहजे में जवाब दिया।
उनकी इस पोस्ट पर कई तरह की प्रतिक्रियां आ रही हैं। गौरतलब है कि इससे पहले रितेश देशमुख का कहना था कि टिकटॉक एप बैन हुआ तो उन्हें अस्थाई रूप से बेरोजगार जैसे महसूस होने लगा था। पर फिर इंस्टाग्राम रील्स ने उन्हें सहारा दे दिया।
I thought I should warn you !!!! pic.twitter.com/ptbJtYHAvC
— Riteish Deshmukh (@Riteishd) October 21, 2021
उनकी इस पोस्ट पर कई तरह की प्रतिक्रियां आ रही हैं। गौरतलब है कि इससे पहले रितेश देशमुख का कहना था कि टिकटॉक एप बैन हुआ तो उन्हें अस्थाई रूप से बेरोजगार जैसे महसूस होने लगा था। पर फिर इंस्टाग्राम रील्स ने उन्हें सहारा दे दिया।