फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Riteish Deshmukh's next on Chhatrapati Shivaji

तमाशों में भी होती थी एडल्ट कॉमेडी: रितेश

Sun, 22 May 2016 01:59 PM IST
सुप्रिया सोगले/संवाद्दाता, बीबीसी
सुप्रिया सोगले/संवाद्दाता, बीबीसी Updated Sun, 22 May 2016 01:59 PM IST
विज्ञापन
Riteish Deshmukh's next on Chhatrapati Shivaji

'मस्ती', 'क्या कूल हैं हम', 'ग्रैंड मस्ती' सरीखी फिल्मों का हिस्सा रह चुके अभिनेता रितेश देशमुख का कहना हैं कि एडल्ट कॉमेडी ऐसी शैली है जो बहुत पहले से चली आ रही है। 37 वर्षीय अभिनेता ने अपने 13 साल के करियर में तकरीबन 34 फिल्में की हैं जिनमें अधिकतर कॉमेडी फिल्में हैं और इन दिनों वो अपनी आगामी फिल्म 'हाउसफुल 3' के प्रमोशन में व्यस्त हैं।

विज्ञापन


कई एडल्ट कॉमेडी फिल्मों का हिस्सा रह चुके रितेश 'एडल्ट कॉमेडी' फिल्म्स के बारे में मानते हैं, 'नुक्कड पर खेले जाने वाले तमाशों में भी ये होता था।'' अपनी बात को आगे बढाते हुए कहते हैं, ''यह बस एक हास्य का माध्यम है। फिल्मों में डबल मीनिंग जोक्स तो रहते ही हैं, लेकिन जब ये जोक्स सिरीज में बन जाते हैं, तो एडल्ट कॉमेडी फिल्म कहलाती है।''
विज्ञापन


रितेश का मानना है कि हॉलीवुड फिल्में बॉलीवुड फिल्मों के लिए बडा खतरा हैं। वो कहते हैं,''अगर हॉलीवुड फिल्में क्षेत्रीय भाषा में डब होकर रिलीज होती हैं, तो क्षेत्रीय और हिंदी फिल्मों के लिए स्क्रीन की कमी हो सकती है। हमें भारत की फिल्म इंडस्ट्री को बचाने की जरूरत है।'

विज्ञापन
विज्ञापन

छत्रपति शिवाजी पर फिल्म बनाऊंगा

Riteish Deshmukh's next on Chhatrapati Shivaji
अपनी आगामी योजना के बारे में बताते हुए कहते हैं कि साल 2016 में हिंदी फिल्मों के बाद मैं मराठी में छत्रपति शिवजी महाराज पर बायोपिक बनाऊंगा। महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री विलासराव देशमुख के बेटे रितेश खुद को जागरूक नागरिक बताते हैं लेकिन किसी मुद्दे पर कोई राय नहीं रखते हैं।

वहीं वर्तमान सरकार के दो साल पूरे करने पर उन्हें शुभकामनाएं भी देते हैं और कहते हैं, ''एक सरकार को पूरे 5 साल मिलना चाहिए और मोदी सरकार तो फिर भारी बहुमत से आई है।''
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed