Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Riteish Deshmukh reveal Salman Khan Abhishek Bachchan and other stars did not charge a penny for Raja Shivaji

'राजा शिवाजी' को लेकर रितेश देशमुख ने किए कई खुलासे, सलमान के अलावा इन स्टार्स ने फिल्म के लिए किया बड़ा काम

Wed, 06 May 2026 06:20 PM IST
Anju Bajpai एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Anju Bajpai Updated Wed, 06 May 2026 06:20 PM IST
सार

Riteish Deshmukh On Raja Shivaji: 'राजा शिवाजी' इन दिनों सिनेमाघरों में लगी हुई है। यह फिल्म 1 मई को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। 'राजा शिवाजी' को लेकर रितेश देशमुख ने एक इंटरव्यू में कई अहम बातों का खुलासा किया है।
 

विज्ञापन
Riteish Deshmukh reveal Salman Khan Abhishek Bachchan and other stars did not charge a penny for Raja Shivaji
रितेश देशमुख - फोटो : PTI

विस्तार

अभिनेता रितेश देशमुख इन दिनों अपनी फिल्म 'राजा शिवाजी' को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। आज उन्होंने अपनी फिल्म और इसके कई कलाकारों की तारीफ की। इसके साथ ही रितेश ने यह भी बताया कि इस फिल्म के लिए सलमान खान के अलावा कई स्टार्स ने एक बड़ा काम किया है, जो सिर्फ प्यार और भरोसे से हो सकता है।

विज्ञापन
Trending Videos

'राजा शिवाजी' की फीस को लेकर रितेश का खुलासा
पीटीआई को दिए इंटरव्यू में रितेश देशमुख ने अपनी फिल्म 'राजा शिवाजी' को लेकर कई खुलासे किए। इस दौरान रितेश ने बताया कि उनके साथ सलमान खान और अभिषेक बच्चन का प्यार और भरोसा ही है कि उन्होंने फिल्म 'राजा शिवाजी' के लिए तुरंत हां कर दी थी। रितेश ने आगे बताया कि इस फिल्म के लिए सलमान खान, विद्या बालन, अभिषेक बच्चन, फरदीन खान, बोमन ईरानी, जेनेलिया और खुद रितेश ने एक रुपया फीस के तौर पर नहीं लिया है।  

विज्ञापन
विज्ञापन

'राजा शिवाजी' को बनाना को लेकर रितेश ने बताई अहम बातें
रितेश देशमुख ने 'राजा शिवाजी' को अपनी ड्रीम फिल्म बताया। रितेश ने कहा कि वह 'राजा शिवाजी' को तकरीबन 10 साल से बनाने के लिए विचार कर रहे थे। लेकिन कई बार कुछ न कुछ हो जाता था, कभी कोविड आया तो कभी उन्होंने खुद हार मान ली थी। रितेश ने कहा, 'मैंने लगभग हार मान ली थी, लेकिन यह फिल्म बार-बार मेरे दिमाग में यह फिल्म घूमती रही।' 

विज्ञापन

'राजा शिवाजी' की आलोचना पर रितेश का जवाब
अभिनेता रितेश देशमुख ने कहा कि जब आप कोई फिल्म बनाते हैं तो आप हर किसी की उम्मीद पर सही नहीं उतर सकते हैं क्योंकि सभी के अपने विचार होते हैं। रितेश ने आगे कहा कि कोई आपके काम को पसंद करता है तो कोई आलोचना करता है। रितेश ने 'राजा शिवाजी' के खिलाफ हो रही आलोचना को स्वीकार किया और साथ ही इसे 'सीखने का एक अवसर' बताया।

'राजा शिवाजी' की स्टार कास्ट
'राजा शिवाजी' छत्रपति शिवाजी महाराज के जीवन पर आधारित है। यह एक भारतीय ऐतिहासिक एक्शन ड्रामा फिल्म है। रितेश देशमुख द्वारा निर्देशित और अभिनीत, यह मराठी सिनेमा की अब तक की सबसे महंगी फिल्मों में से एक है। इस फिल्म में रितेश, जेनेलिया, सलमान खान, संजय दत्त, अभिषेक बच्चन, जेनेलिया देशमुख और विद्या बालन जैसे कलाकार हैं। 

'राजा शिवाजी' की कमाई
'राजा शिवाजी' 1 मई 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई है। इस फिल्म ने आज छठे दिन बुधवार को अभी तक 2.18 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है, जो पूरे दिन में बढ़ेगी। इस फिल्म ने अभी तक बॉक्स ऑफिस पर कुल 46.58 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है।

यह भी पढ़ें: क्या पाकिस्तानी टेलीफिल्म की कॉपी है नीतू कपूर की फिल्म 'दादी की शादी'? सादिया खतीब ने दी प्रतिक्रिया...

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed