{"_id":"571c52d24f1c1ba06e8b66c5","slug":"riteish-deshmukh-contributes-25-lakhs-for-drought-relief-in-latur","type":"story","status":"publish","title_hn":"सूखा पीड़ित लातूर के लिए रितेश देशमुख ने दिए 25 लाख","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
सूखा पीड़ित लातूर के लिए रितेश देशमुख ने दिए 25 लाख
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
Updated Sun, 24 Apr 2016 10:30 AM IST
विज्ञापन
भयानक सूखे से जूझ रहे महाराष्ट्र के बॉलीवुड सिताररें लगातर मदद के लिए आगे आ रहे हैं। नाना पाटेकर, आमिर खान और अक्षय कुमार सूखा पीड़ित जिलों के लिए इन दिनों सक्रिय हैं। इनके साथ ही महाराष्ट्र फिल्म इंडस्ट्री के भी कई सितारें सूखा पीड़ितों के लिए काम कर रहे हैं। बॉलीवुड के अभिनेता रितेश देशमुख ने भी सूखा पीड़ितो के लिए मदद के हाथ बढ़ाए हैं।
विज्ञापन
रितेश देशमुख ने अपने गृह नगर लातूर में यात्रा के दौरान सूखा राहत के लिए 'जलयुक्त लातूर' को 25 लाख रुपये का चंदा दिया। जलयुक्त लातूर ऐसी पहल है, जो लातूर को जलयुक्त बनाने के लिए जन भागीदारी से शुरू की गई है। इस पहल ने इलाके को पानी उपलब्ध कराने वाली मंजिरा नदी की गाद साफ करने का काम अपने हाथों में लिया है।
विज्ञापन
'जलयुक्त लातूर' 18 किलोमीटर के विस्तार में नदी की गहराई और उसकी चौड़ाई 80 मीटर करना है। इससे बारिश का पानी रोकने में मदद मिलेगी और पानी पूरे साल उपलब्ध रहेगा। पूर्व मुख्यमंत्री विलासराव देशमुख के बेटे रितेश ने इस पहले की सराहना की है। साथ ही उन्होंने इस अभियान का चेहरा बनने पर भी अपनी सहमति भी दी।
विज्ञापन