{"_id":"5afac5194f1c1be5408b57ac","slug":"rishi-kapoor-dont-want-to-play-father-role-in-films","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"65 साल की उम्र पार कर चुके ऋषि नहीं करना चाहते फिल्मों में बाप का रोल, आज के एक्टर्स को लगाई फटकार","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
65 साल की उम्र पार कर चुके ऋषि नहीं करना चाहते फिल्मों में बाप का रोल, आज के एक्टर्स को लगाई फटकार
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Wed, 16 May 2018 09:41 AM IST
विज्ञापन
Rishi Kapoor
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बॉलीवुड एक्टर ऋषि कपूर इन दिनों अपनी फिल्म '102 नॉट आउट' की सफलता को एंजॉय कर रहे हैं। उनका कहना है कि वह किसी भी फिल्म में हीरो-हिरोईन के बाप का रोल नहीं करना चाहते।हाल ही में एक अखबार से बातचीत के दौरान ऋषि ने बताया कि वह फिल्मों में हीरो-हिरोईन के बाप का रोल नहीं करना चाहते हैं। वह अच्छे किरदार करना चाहते हैं, भले वह किरदार छोटे ही क्यों न हों। इस बात से उन्हें कोई फर्क नहीं पड़ता है।
ऋषि ने बताया कि वह इस बात का बहुत ध्यान रखते हैं कि हर फिल्म में उनका लुक एकदम अलग हो। भले ही इसके लिए उन्हें वाहवाही न मिले, लेकिन निजी तौर पर किसी फिल्म में वह अपने लुक पर सबसे ज्यादा काम करते हैं। उन्होंने बताया कि शायद इसी वजह से दर्शक उन्हें पसंद भी कर रहे हैं।'
रिलीज से पहले फिल्मों के प्रमोशन पर अंधाधुंध पैसे के साथ समय की बर्बादी के बारे में ऋषि कपूर ने कहा, 'आजकल फिल्मों के प्रमोशन के समय ही देख लीजिए, इन दिनों हर एक्टर शहर-शहर घूमता है और लोगों से अपनी फिल्म देखने की अपील करता है। ऐसा फिल्म प्रमोशन हमारे जमाने में नहीं होता था।
विज्ञापन
उन्होंने आगे कहा, मैं किसी एक्टर का नाम नहीं लूंगा, लेकिन यह प्रमोशन का तरीका भी किसी एक एक्टर के कारण ही ट्रेंड में आया है। एक फिल्म के लिए जब शहर-शहर घूमना होता है तो फिल्म का बजट बहुत ज्यादा बढ़ जाता है। ऐसे प्रमोशन करने वाले एक्टर्स को मैं कहूंगा कि क्या आप दर्शकों को पागल समझते हैं, जो आपके बार-बार कहने से आपकी फिल्म देखने जाएंगे। आपकी फिल्म अच्छी होगी तो जरूर चलेगी। आपकी फिल्म का कॉन्टेंट फिल्म को सफल बनाता है, धुआंधार तरीके से किया गया प्रमोशन नहीं।'
आज के एक्टर्स को एक्टिंग सीखने से ज्यादा जिम पर ध्यान देने के लिए ऋषि ने फटकारते हुए कहा, आजकल के बच्चे एक्टिंग स्कूल में अभिनय सीखने से पहले जिम जाते हैं, घुड़सवारी सीखते हैं। मुझे समझ नहीं आता कि अभिनय के काम में जिम का क्या उपयोग है। आज के एक्टर्स को सबसे पहले किसी भी सीन में शर्ट निकलने की जल्दी रहती है। शर्ट निकलकर बदन दिखाने को मैं एक्टिंग नहीं मानता।