फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Rhea Chakraborty names Sara Ali Khan, Rakul Preet Singh and designer Simone Khambatta, says NCB

NCB की पूछताछ में रिया ने लिया सारा अली खान और रकुल प्रीत सिंह का नाम, समन भेजने की तैयारी में एजेंसी

Mon, 14 Sep 2020 08:19 PM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अपूर्वा राय Updated Mon, 14 Sep 2020 08:19 PM IST
विज्ञापन
Rhea Chakraborty names Sara Ali Khan, Rakul Preet Singh and designer Simone Khambatta, says NCB
सारा अली खान, रिया चक्रवर्ती, रकुल प्रीत - फोटो : इंस्टाग्राम: saraalikhan95, rhea_chakraborty, rakulpreet

सुशांत सिंह राजपूत केस में रिया चक्रवर्ती (Rhea Chakraborty) ड्रग्स मामले को लेकर गिरफ्तार हुई हैं। रिपोर्ट्स की मानें तो रिया ने एनसीबी से हुई पूछताछ में बॉलीवुड के करीब 25 लोगों के नाम लिए हैं इनमें सारा अली खान और रकुल प्रीत सिंह समेत एक डिजाइनर का नाम शामिल है।

विज्ञापन


विज्ञापन


एजेंसी अब दोनों अभिनेत्रियों समेत फैशन डिजाइनर सिमोन खंबाटा को मंगलवार को समन भेजेगी। माना जा रहा है कि इस हफ्ते के अंत तक सभी को पूछताछ के लिए बुलाया जाएगा। खबर आ रही है कि रिया ड्रग पैडलर से अपनी मां के फोन से बात करती थीं। रिया के घर पर एनसीबी की रेड के समय पर एक लैपटॉप और मोबाइल फोन बरामद किया गया था। इसके डेटा से कुछ वॉट्सएप ग्रुप सामने आए जिनमें कथित तौर पर ड्रग्स को लेकर बातें हुईं थीं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

Rhea Chakraborty names Sara Ali Khan, Rakul Preet Singh and designer Simone Khambatta, says NCB
रिया चक्रवर्ती - फोटो : पीटीआई

रिया ने एनसीबी को दिए अपने बयान में कथित तौर पर सुशांत के लिए ड्रग्स की खरीद में अपनी भूमिका और वित्त संभालने की बात स्वीकार कर ली थी। सूत्रों ने पहले दावा किया था कि एनसीबी की पूछताछ के दौरान, रिया ने बॉलीवुड हस्तियों के कुछ नामों का खुलासा किया था जो दवाओं का सेवन और उनकी खरीद करते हैं। रिया ने बताया कि बॉलीवुड के ये बड़े नाम सुशांत के लोनावाला के फॉर्म हाउस में आते थे।

बता दें ड्रग मामले में गिरफ्तार रिया चक्रवर्ती एवं उसके भाई शौविक (Showik Chakraborty) को जमानत नहीं मिली है। इनके साथ ही अदालत ने अब्दुल बासित, जैद विलात्रा, दीपेश सावंत और सैमुअल मिरांडा की जमानत याचिका भी खारिज कर दी थी। ये सभी फिलहाल न्यायिक हिरासत में हैं। एनसीबी के अनुसार रिया अपने भाई शौविक एवं सुशांत के पूर्व हाउस मैनेजर सैमुअल मिरांडा तथा उसके पूर्व स्टाफ दीपेश सावंत के साथ ड्रग सिंडीकेट का हिस्सा थी। एनसीबी ने रिया को गिरफ्तार करने के साथ ही उस पर एनडीपीएस एक्ट की धारा 27 (ए) लगाई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed