फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   rhea Chakraborty Bail Rejected by Mumbai Court video conferencing In Sushant Singh Rajput

Sushant Singh Rajput Case: रिया चक्रवर्ती की जमानत याचिका खारिज, एक्ट्रेस को हुई 14 दिन की जेल

Tue, 08 Sep 2020 10:25 PM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अपूर्वा राय Updated Tue, 08 Sep 2020 10:25 PM IST
विज्ञापन
rhea Chakraborty Bail Rejected by Mumbai Court video conferencing In Sushant Singh Rajput
रिया चक्रवर्ती - फोटो : पीटीआई

सुशांत सिंह राजपूत केस में मुंबई की एक अदालत ने रिया चक्रवर्ती की जमानत याचिका खारिज कर दी है। मंगलवार दोपहर को एनसीबी ने रिया चक्रवर्ती को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया। रिया को बुधवार सुबह भायखला जेल में भेजा जाएगा। क्योंकि सूर्यास्त के बाद कैदियों की गिनती और उन्हें बैरक में भेजे जाने के बाद जेल में एंट्री बंद हो जाती है। NCB दफ्तर की तीसरी मंजिर पर रिया इस वक्त हैं। रिया के वकील सतीश मानशिंदे ने उनकी जमानत के लिए अर्जी दी थी। हालांकि कोर्ट ने इस याचिका को खारिज कर दिया है।

विज्ञापन

 
सुशांत सिंह राजपूत केस में मुख्य आरोपी रिया चक्रवर्ती को नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) ने 8 (C), 27 (A), 29, 20 (B) और 28 धाराओं के तहत अरेस्ट किया है। NCB ने कहा है कि हमारे पास सबूत है इसलिए रिया की गिरफ्तारी की गई है। सुशांत सिंह राजपूत मामले में रिया चक्रवर्ती समेत कुल 10 लोगों की गिरफ्तारी अब तक हो चुकी है। जिसमें अभिनेत्री के भाई शौविक भी शामिल है। 
विज्ञापन

NCB ने रिया की न्यायिक हिरासत की मांग की थी। NCB ने 21 तारीख तक की रिमांड मांगी जिसे कोर्ट ने मंजूरी दे दी है। एनसीबी की रिमांड कॉपी में इस बात का जिक्र है कि वो सुशांत सिंह राजपूत के लिए ड्रग्स खरीदती थीं। वहीं खुद ड्रग्स लेने की रिया ने बात नहीं कबूल की है। रिमांड कॉपी में कहा गया है कि रिया के बयानों से साफ हुआ है कि वह ड्रग सिंडिकेट की एक्टिव मेंबर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


बता दें कि रिया चक्रवर्ती से ड्रग्स मामले को लेकर पूछताछ चल रही थी। वहीं उनके भाई शौविक चक्रवर्ती को गिरफ्तार किया जा चुका है। 14 जून को सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput) का निधन हुआ था। मादक पदार्थ के मामले के अलावा चक्रवर्ती राजपूत को खुदकुशी के लिए उकसाने के आरोप का भी सामना कर रही हैं, जिसकी जांच सीबीआई कर रही है। इसके अलावा धन शोधन से जुड़े मामले की जांच प्रवर्तन निदेशालय कर रहा है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed