फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   review of aamir's pk poster

आमिर के न्यूड हो जाने के मायने क्या हैं?

Sat, 02 Aug 2014 08:13 AM IST
Updated Sat, 02 Aug 2014 08:13 AM IST
विज्ञापन
review of aamir's pk poster

राजकुमार हिरानी द्वारा निर्देशित फिल्म पीके का पहला पोस्टर जारी हो गया है। पोस्टर में आमिर खान पूरी तरह से न्यूड हैं। उन्होंने अपने शरीर के खास हिस्सों को एक रेडियो से ढक रखा है। अब इस फर्स्ट लुक के क्या मायने लगाए जाएं?

विज्ञापन


इस फिल्म के बारे में मीडिया में ऐसी खबरें हैं कि फिल्म में आमिर के डबल रोल हैं। एक रोल में वह एक दूसरे ग्रह से आए हुए एलियन के किरदार में हैं। इस किरदार में उनके पास इतना सेंस नहीं हैं कि वह अपने को कपड़ों से ढक सकें। उन्हें रेडिया मिल गया तो वह रेडियो पकड़ कर खड़े हो गए।
विज्ञापन

चेहरे पर अजीब भाव

review of aamir's pk poster

इस पोस्टर में आमिर का जो चेहरा है उसके भाव बड़े अजीब ढंग हैं। चेहरे में ‌एक किस्म की विक्षप्तता और हड़बड़ाहट दिख रही है। यह चेहरा भी फिल्‍म के उस रूप को ही परिभाषित करता है जहां आमिर को एक इलियन के रूप में दिखाया गया है। यह फिल्‍म 19 दिसंबर को रिलीज हो रही है।

रेल की पटरियां क्यों?

review of aamir's pk poster

पहले पोस्टर में आमिर को रेल की पटरियों पर खड़ा दिखाया गया है। पटरियों के माध्यम से शायद यह बात कहने की कोशिश की गई है कि आमिर कहीं बाहर से चलकर आ रहे हैं। चूंकि एक रहस्य बना रहे है तो संकेतों के लिए रेल की पटरी को रुपक के रूप में लिया गया। इस फिल्म में संजय दत्‍त और अनुष्का शर्मा की भी खास भूमिका है।


विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed