आमिर के न्यूड हो जाने के मायने क्या हैं?
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजकुमार हिरानी द्वारा निर्देशित फिल्म पीके का पहला पोस्टर जारी हो गया है। पोस्टर में आमिर खान पूरी तरह से न्यूड हैं। उन्होंने अपने शरीर के खास हिस्सों को एक रेडियो से ढक रखा है। अब इस फर्स्ट लुक के क्या मायने लगाए जाएं?
इस फिल्म के बारे में मीडिया में ऐसी खबरें हैं कि फिल्म में आमिर के डबल रोल हैं। एक रोल में वह एक दूसरे ग्रह से आए हुए एलियन के किरदार में हैं। इस किरदार में उनके पास इतना सेंस नहीं हैं कि वह अपने को कपड़ों से ढक सकें। उन्हें रेडिया मिल गया तो वह रेडियो पकड़ कर खड़े हो गए।
चेहरे पर अजीब भाव
इस पोस्टर में आमिर का जो चेहरा है उसके भाव बड़े अजीब ढंग हैं। चेहरे में एक किस्म की विक्षप्तता और हड़बड़ाहट दिख रही है। यह चेहरा भी फिल्म के उस रूप को ही परिभाषित करता है जहां आमिर को एक इलियन के रूप में दिखाया गया है। यह फिल्म 19 दिसंबर को रिलीज हो रही है।
रेल की पटरियां क्यों?
पहले पोस्टर में आमिर को रेल की पटरियों पर खड़ा दिखाया गया है। पटरियों के माध्यम से शायद यह बात कहने की कोशिश की गई है कि आमिर कहीं बाहर से चलकर आ रहे हैं। चूंकि एक रहस्य बना रहे है तो संकेतों के लिए रेल की पटरी को रुपक के रूप में लिया गया। इस फिल्म में संजय दत्त और अनुष्का शर्मा की भी खास भूमिका है।