फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Republic day 2022: Ustad Amjad Ali Khan spread the message of togetherness Mahatma Gandhi favourite bhajan Vaishnav Jan To

वैष्णव जन तो: आजादी के अमृत महोत्सव में जुड़ी मनोहारी तान, उस्ताद अमजद अली खान ने बेटों संग रचा ये भजन

Tue, 25 Jan 2022 12:41 PM IST
अपूर्वा राय अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: अपूर्वा राय Updated Tue, 25 Jan 2022 12:41 PM IST
विज्ञापन
Republic day 2022: Ustad Amjad Ali Khan spread the message of togetherness Mahatma Gandhi favourite bhajan Vaishnav Jan To
वैष्णव जन तो - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

गणतंत्र दिवस के मौके पर विश्वविख़्यात सरोद वादक उस्ताद अमजद अली ख़ान ने अपने दोनों सरोद वादक बेटों अमान अली बंगश और अयान अली बंगश के साथ मिलकर महात्मा गांधी के पसंदीदा भजन 'वैष्णव जन तो तेने कहिए जे पीर पराई जाने रे' को एक अद्भुत ढंग से प्रस्तुत किया है। सभी धर्मों के मूल में परहित को सबसे बड़ा धर्म माना गया है। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी ने इसी विचार से ओत प्रोत इस भजन को अपना सबसे प्रिय भजना माना और जहां भी गए इसका खूब प्रचार प्रसार भी किया। अब देश की आजादी के 75वें साल में सरोद पर इस की तीन मिनट की प्रस्तुति को मंगलवार को यूट्यूब चैनल और अन्य ऑडियो प्लेटफॉर्म पर रिलीजज किया गया।

विज्ञापन

महात्मा गांधी के पसंदीदा भजन 'वैष्णव जन तो तेने कहिए जे पीर पराई जाने रे' की महत्ता से सभी परिचित है। इसे साबरमती आश्रम में महात्मा गांधी की मौजूदगी में अक्सर गाया जाता था और आज भी इसे उतनी ही श्रद्धा और विश्वास के साथ गांधीवादी लोग गाते हैं। उस्ताद अमजद अली खान और उनके दोनों बेटों ने इस भजन को बहुत ही मनोहारी अंदाज में प्रस्तुत किया है। इस भजन की मूल आत्मा को बरकरार रखते हुए इसे बेहद सादगी मगर बहुत ही प्रभावी तरीके से फ़िल्माया भी गया है।"

विज्ञापन

उस्ताद अमजद अली खान कहते हैं, "संगीत में सभी को एक ही धागे में पिरोकर रखने की ताकत होती है। खुशबू, पानी, आग, रंग और हवा की तरह ही संगीत का सभी से गहरा नाता होता है। दुनिया में भाईचारे और सद्भावना की अलख जगाए रखने के लिए 'वैष्णव जन तो' की अहमियत आज की तारीख में पहले से कहीं अधिक है।"

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed