{"_id":"57adabc84f1c1b8e34ee6081","slug":"renuka-shahane-offer-shelter-to-irom-sharmila","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"सलमान की 'भाभी' ने दिया इरोम शर्मिला को अपने घर में रहने का न्यौता","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
सलमान की 'भाभी' ने दिया इरोम शर्मिला को अपने घर में रहने का न्यौता
टीम डिजिटल/अमर उजाला
Updated Fri, 12 Aug 2016 05:34 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
मणिपुर की 'आयरन लेडी' इरोम शर्मिला ने 16 साल बाद अपने अनशन को खत्म कर दिया। लेकिन अनशन तोड़ते के बाद उनका साथ अपनों ने ही छोड़ दिया। उनके पास अब रहने तक की जगह नही है। ऐसे में सलमान की भाभी ने इरोम शर्मिला के लिए अपने घर के दरवाजे खोल दिए हैं।
फिल्म 'हम आपके हैं कौन' में सलमान की भाभी का किरदार निभाने वाली अभिनेत्री रेणुका शहाणे ने फेसबुक के माध्यम से इरोम शर्मिला को अपने साथ रहने का न्यौता दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
रेणुका ने फेसबुक पर लिखा कि 'इरोम शर्मिला यदि आपके पास ऐसी कोई जगह नहीं है जो आपको रखने को तैयार हो तो कृपया आप मेरे साथ यहां मुंबई में रह लें। यह मेरा सौभाग्य होगा। सारे ह्यूमन राइट्स और एंटी एफ्स्पा कार्यकर्ता उस वक्त तक आपके साथ थे जब तक आपके नाक में ट्यूब लगा हुआ था। आप अकेले शासन-प्रशासन का कहर झेल रही थीं। वह इस लायक नहीं हैं कि आप उनके बारे में सोचे।