{"_id":"884aef022bb423f4dc6b01ab947eab07","slug":"relha-and-amitabh-love-story","type":"story","status":"publish","title_hn":"जब रेखा ने अमिताभ को फिल्म से निकलवाया","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
जब रेखा ने अमिताभ को फिल्म से निकलवाया
अमर उजाला, दिल्ली
Updated Thu, 10 Oct 2013 02:02 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रेखा और अमिताभ की लव स्टोरी आज भी चर्चा का विषय है। इस लव स्टोरी का प्रारंभ भी काफी ड्रामेटिक रहा है। अमिताभ के संघर्ष के दिनों में रेखा ने एक फिल्म से ही उनको बाहर करवा दिया लेकिन बाद में उनको ही अपने दिल में बसा बैठीं।
विज्ञापन
तस्वीरों में देखें, अमिताभ-रेखा की अनछुई प्यार की दास्तां
विज्ञापन
शुरुआत में जब अमिताभ एक स्ट्रग्लर थे और रेखा एक सुपरस्टार। तब रेखा ने 'एक था चंदन एक थी सुधा' नाम की फिल्म साइन की थी। जिसमें संघर्ष कर रहे अमिताभ को लिया गया था।
विज्ञापन
इस फिल्म की कई दिनों की शूटिंग भी पूरी कर ली गई। लेकिन रेखा को अमिताभ जरा भी पसंद नहीं आए। अपने स्टारडम का लाभ उठाते हुए उन्होंने अमिताभ को फिल्म से ही बाहर करवा दिया।
बाद में संजय खान को फिल्म में लिया गया। हालांकि बाद में ये भी खबरें आईं कि फ्लॉप अमिताभ को खरीदने के लिए कोई भी डिस्ट्रीब्यूटर राजी नहीं था जिससे निर्देशक ने ही उनको फिल्म से आउट कर दिया।
लेकिन इससे पहले ही अमिताभ की जंजीर हिट हो गई और बाद में आई रेखा संजय की ये फिल्म फ्लॉप। लेकिन इसके बाद रेखा और अमिताभ की सुपरहिट लव स्टोरी चल निकली। जिसे लोग आजतक भूल नहीं पाए हैं।