फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   releation between saif ali and kareena

शादी के बाद क्या-क्या बदला सैफ-करीना के बीच

Thu, 16 Oct 2014 11:33 AM IST
Updated Thu, 16 Oct 2014 11:33 AM IST
विज्ञापन
releation between saif ali and kareena

करीना और सैफ का रोमांस करीब तीन साल चला। यह दोनों टशन फिल्म के सेट पर मिले। शूटिंग के बाद साथ में वक्त बिताते। यही से दोस्ती प्यार में बदली। यह वह समय था जब करीना की शाहिद से अलग होने की शुरूआत हो चुकी थी।

विज्ञापन


शादी के दो साल बीतने के बाद करीना और सैफ के बीच किसी प्रकार के खटपट की कोई खबर नहीं आई। हां कुछ खबरें आती रहीं जिनका इनकी शादी से सीधा संबंध तो नहीं था लेकिन शादी की वजह इन चीजों पर अप्रत्यक्ष तौर से फर्क पड़ा।
विज्ञापन

समय की समस्या

releation between saif ali and kareena

सैफ और करीना दोनों ही यह बात कह चुके हैं कि उनके पास सबकुछ है सिवाय एक-दूसरे को समय देने के। शादी के बाद न तो सैफ के पास फिल्में कम हुईं और न ही करीना के पास। अब जब इन दिनों मुंबई के स्टूडियों में शूटिंग का रिवाज घटता जा रहा है तब यह दोनों ही अपनी फिल्मों के सिलसिले से कभी मुंबई से बाहर रहते हैं तो कभी देश से बाहर।

कई बार इनका मिलना-जुलना हफ्तों तो कभी महीनों तक में नहीं हो पाता। एक बार एक इंटरव्यू में करीना ने कहा कि हमारी मुलाकात कई बार एयरपोर्ट पर होती है। हम एयरपोर्ट के लाउंज में बैठकर एक-दूसरे से बात कर लेते हैं।

पर करीना का कैरियर

releation between saif ali and kareena

शादी के बाद बॉलीवुड में नायिकाओं का कैरियर प्रभावित होता है, यह कोई नया तथ्य नहीं है। कुछ ऐसा ही करीना के साथ भी लागू हुआ। शादी के बाद करीना की जो भी फिल्में आईं उनमें करीना को याद नहीं किया गया।

कहने को तो उनके खाते में शादी के बाद सत्याग्रह और सिंघम 2 जैसी हिट फिल्में हैं लेकिन उनका क्रेडिट करीना को नहीं मिला। एक साक्षात्कार में करीना ने कहा था कि अब मैं वही रोल करूंगी जो मुझे और मेरी उम्र को शूट करेंगे।

विज्ञापन

हुईं कपूर से खान

releation between saif ali and kareena

शादी के बाद यह प्रश्‍न खूब उठता है कि क्या हीरोइन अपना सरनेम बदल लेगी। करीना के साथ भी यही प्रश्‍न उठे। शुरुआत में करीना ने इस बात का खंडन किया। बात आगे बढ़ी तो सैफ अली खान भी इस बात में कूद पड़े कि यह करीना का विषय है कि वह अपने नाम के आगे कपूर रखें या खान।

शुरू कि कुछ फिल्मों में करीना कपूर ने अपने नाम के आगे खान नहीं लगाया लेकिन बाद में वह करीना कपूर खान लिखने लगीं। अब वह आधिकारिक तौर पर कपूर खान ही लिखती हैं।

बच्चे का प्लान नहीं

releation between saif ali and kareena

शादी के बाद यह अफवाह कई बार उड़ी कि करीना कपूर मां बनने वाली हैं। उनकी एक तस्वीर खूब वाइरल हुई जिसमें उनका पेट थोड़ा दिख रहा था। लोगों ने करीना के सामने बच्चे की लाइन लगा दी।

करीना कई बार इस बात का स्पष्टीकरण दे चुकी हैं कि वह अभी मां नहीं बनना चाहतीं। हाल ही में करीना के प‌िता रणधीर कपूर ने भी इसी बात को दोहराया।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed